चुनाव के लिए एस सिन्हा कॉलेज का अधिग्रहण
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Apr 2016 7:45 AM (IST)
विज्ञापन

औरंगाबाद (नगर) : पंचायत चुनाव को देखते हुये डीएम कंवल तनुज ने पंचायत निर्वाचन अधिनियम-2006 की धारा 114 के तहत सिन्हा कॉलेज को मतगणना के लिए अधिग्रहित किया है. डीएम ने बताया सिन्हा कॉलेज में जिले 11 प्रखंडों में होनेवाले पंचायत चुनाव को देखते हुए ब्रजगृह व मतगणना केंद्र बनाने के लिए एस सिन्हा कॉलेज […]
विज्ञापन
औरंगाबाद (नगर) : पंचायत चुनाव को देखते हुये डीएम कंवल तनुज ने पंचायत निर्वाचन अधिनियम-2006 की धारा 114 के तहत सिन्हा कॉलेज को मतगणना के लिए अधिग्रहित किया है.
डीएम ने बताया सिन्हा कॉलेज में जिले 11 प्रखंडों में होनेवाले पंचायत चुनाव को देखते हुए ब्रजगृह व मतगणना केंद्र बनाने के लिए एस सिन्हा कॉलेज के स्वर्ण जयंती भवन, एमसीए भवन, फार्मेसी भवन व कॉमर्स भवन को अधिग्रहित किया गया है.
स्वर्ण जयंती भवन में रफीगंज, मदनपुर, कुटुंबा, नवीनगर, एमसीए भवन में बारुण, फार्मेसी भवन में औरंगाबाद, कॉमर्स भवन में देव प्रखंड का मतगणना होगी. डीएम ने बताया कि इसी तरह दाउदनगर शिक्षक शिक्षण महाविद्यालय, तरार को भी मतगणना कार्य के लिए अधिग्रहित किया गया है. पूरबी भाग में हसपुरा व दाउदनगर, पश्चिमी भाग में गोह व ओबरा प्रखंड की मतगणना होगी.
डीएम ने दोनों महाविद्यालयोे के प्राचार्य को निर्देश दिया है कि अपने कार्यालयों को छोड़ कर भवन को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे. इन दोनों महाविद्यलायों को 10 अप्रैल से 12 जून तक अधिग्रहित किया गया है. साथ ही, स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन के कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया है कि ब्रजगृह का निर्माण व घेराबंदी सुनिश्चित करेंंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










