नवीनगर में 544 लोगों ने भरे नामांकन के परचे

Published at :05 Apr 2016 7:20 AM (IST)
विज्ञापन
नवीनगर में 544 लोगों ने भरे नामांकन के परचे

नवीनगर(औरंगाबाद) : नवीनगर प्रखंड में नामांकन के चौथे दिन सोमवार को काफी भीड़ उमड़ी. मुखिया पद के लिए रामपुर पंचायत से मंजु देवी, तोल से बिंदिया देवी,महुआंव से विनोद सिंह उर्फ बंबइया बाबू, बेलाइ से रामाकांत सिंह, ठेंगो से नीलम देवी, चंद्रगढ़ से आमोद कुमार सिंह समेत 41 पुरुषों व 32 महिलाओं यानी कुल 73 […]

विज्ञापन
नवीनगर(औरंगाबाद) : नवीनगर प्रखंड में नामांकन के चौथे दिन सोमवार को काफी भीड़ उमड़ी. मुखिया पद के लिए रामपुर पंचायत से मंजु देवी, तोल से बिंदिया देवी,महुआंव से विनोद सिंह उर्फ बंबइया बाबू, बेलाइ से रामाकांत सिंह, ठेंगो से नीलम देवी, चंद्रगढ़ से आमोद कुमार सिंह समेत 41 पुरुषों व 32 महिलाओं यानी कुल 73 उम्मीदवारों ने नामांकन का परचा दाखिल किया.
वहीं, सरपंच पद के लिए बरियावां पंचायत से गनौरी सिंह की पत्नी शांति देवी, चंद्रगढ़ से सुमन कुमार सिंह,रामपुर से रूबी देवी उर्फ अर्पना कुमारी समेत 14 महिला व 21 पुरुष प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया.
पंचायत समिति सदस्य के लिए रामपुर पंचायत से संजू देवी, कंकेर से विजय सिंह,अमित कुमार पिंटू , सोनौरा पंचायत सरिता देवी, चंद्रगढ़ से छठी देवी समेत 38 महिला व 34 पुरुष प्रत्याशियों ने नामांकन किया. वार्ड सदस्य के लिए 143 महिला व 132 पुरुष, पंच पद के लिए 53 महिला व 36 पुरुष प्रत्याशियों ने नामांकन का परचा दाखिल किया. इस तरह विभिन्न पदों के लिए कुल 544 लोगों ने नामांकन किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन