जो पीयेगा दारू, उसको झाड़ू से मारेगी मेहरारू

Published at :02 Apr 2016 8:27 AM (IST)
विज्ञापन
जो पीयेगा दारू, उसको झाड़ू से मारेगी मेहरारू

महिला समूहों ने चलाया जागरूकता अभियान नवीनगर(औरंगाबाद) : नवीनगर प्रखंड क्षेत्र के मझियावं पंचायत के ग्राम महुवरी से महिला समूहों ने शराबबंदी को ले जागरूकता अभियान चलाया. महिला विशाल ग्राम संगठन, महुवरी के बैनर तले महिलाओं ने महुवरी, बांध, पतरघटा में लोगों को शराब नहीं पीने के प्रति जागरूक किया और सब नारी करे पुकार […]

विज्ञापन
महिला समूहों ने चलाया जागरूकता अभियान
नवीनगर(औरंगाबाद) : नवीनगर प्रखंड क्षेत्र के मझियावं पंचायत के ग्राम महुवरी से महिला समूहों ने शराबबंदी को ले जागरूकता अभियान चलाया. महिला विशाल ग्राम संगठन, महुवरी के बैनर तले महिलाओं ने महुवरी, बांध, पतरघटा में लोगों को शराब नहीं पीने के प्रति जागरूक किया और सब नारी करे पुकार शराबमुक्त हो मेरा बिहार, जो पीयेगा दारू, उसको झाड़ू से मारेगी मेहरारू, जैसे नारे भी लगाये.
महिलाओं ने कहा कि शराबबंदी को लेकर वे सात महीने पहले से ही लोगों को जागरूक कर रहे हैं. उन्होंने सरकार से पेयजल की समस्या को दूर करने की मांग भी की.
इस मौके पर मालती देवी, रेखा देवी, सीमा देवी, कविता देवी, सुगिता देवी, ललसा देवी, अवार्तीका देवी, कलावती देवी, दानिरा देवी,धर्मवती देवी, मालती देवी, सोनिया देवी, लक्ष्मी देवी व उप सरपंच अवध कुमार चौहान सहित कई लोग मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन