100 मीटर दौड़ में मुन्ना व रूपा अव्वल

100 मीटर दौड़ में मुन्ना व रूपा अव्वल संकुल स्तरीय बिहार सब जूनियर स्पोर्टस मीट का आयोजन मदनपुर (औरंगाबाद).संकुल स्तरीय बिहार सब जूनियर स्पोर्टस मीट 2016 तरंग प्रतियोगिता का आयोजन संकुल संसाधन केंद्र मध्य विद्यालय मदनपुर द्वारा किया गया. इस तरंग प्रतियोगिता में दौड़ लंबी कूद, ऊंची कूद, क्विज, कबड्डी, सुगम गीत, पेंटिंग, शब्द प्रतियोगिता, […]
100 मीटर दौड़ में मुन्ना व रूपा अव्वल संकुल स्तरीय बिहार सब जूनियर स्पोर्टस मीट का आयोजन मदनपुर (औरंगाबाद).संकुल स्तरीय बिहार सब जूनियर स्पोर्टस मीट 2016 तरंग प्रतियोगिता का आयोजन संकुल संसाधन केंद्र मध्य विद्यालय मदनपुर द्वारा किया गया. इस तरंग प्रतियोगिता में दौड़ लंबी कूद, ऊंची कूद, क्विज, कबड्डी, सुगम गीत, पेंटिंग, शब्द प्रतियोगिता, कविता लेखन, रिले दौड़ आदि का आयोजन किया गया. बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान मुन्ना कुमार, बालिका वर्ग में रूपा कुमारी, 400 मीटर बालक वर्ग में विशाल कुमार, बालिका वर्ग में संगीता कुमारी, लंबी कूद बालक वर्ग में चंदन कुमार, बालिका वर्ग में सीमा कुमारी, ऊंची कूद बालक वर्ग में लव कुमार, बालिका वर्ग में प्रियंका कुमारी, क्विज बालक वर्ग में चंदन कुमार, बालिका वर्ग में पूजा कुमारी, पेंटिंग के बालक वर्ग में मनीष कुमार, बालिका वर्ग में तनु कुमारी, शब्द प्रतियोगिता बालक वर्ग में प्रिंस कुमार, शिवानी कुमारी आदि ने प्रथम स्थान प्राप्त किये. इस मौके पर संकुल समन्वयक दयानंद महतो, संकुल संरक्षक रंजीत सिंह, शारीरिक शिक्षक राम सुचित महतो, अरुण कुमार सिंह, डोमन राम, राजीव वर्मा, जनार्दन सिंह आदि मौजूद थे .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










