माली लाइन में चार माह से नहीं आया पानी

Published at :11 Jan 2016 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
माली लाइन में  चार माह से नहीं आया पानी

माली लाइन में चार माह से नहीं आया पानी दाउदनगर (औरंगाबाद).सोन नहर के माली लाइन की निचली क्षेत्रों में पानी नहीं पहुंचने से किसान परेशान हैं. किसानों ने बताया कि हसपुरा प्रखंड के दर्जनों गांव में किसान पंपिंग सेट के सहारे खेती कर रहे हैं. डिंडिर गांव निवासी नरेंद्र कुमार, जयनंदन शर्मा ने बताया कि […]

विज्ञापन

माली लाइन में चार माह से नहीं आया पानी दाउदनगर (औरंगाबाद).सोन नहर के माली लाइन की निचली क्षेत्रों में पानी नहीं पहुंचने से किसान परेशान हैं. किसानों ने बताया कि हसपुरा प्रखंड के दर्जनों गांव में किसान पंपिंग सेट के सहारे खेती कर रहे हैं. डिंडिर गांव निवासी नरेंद्र कुमार, जयनंदन शर्मा ने बताया कि चार माह से नहर में एक बूंद भी पानी नहीं पहुंचा है. इससे डिंडिर, रतनपुर, बघोई, डुमरा सहित दर्जनों गांव में किसान गेहूं की सिंचाई पंपिंग सेट से कर रहे हैं. पानी आने की बाट जोहते हैं,परंतु कोई फायदा नहीं हो रहा है. जबकि अंगरेजों के जमाने में पानी उपलब्ध रहता था. इससे भरपूर पैदावार होती थी, पर अब किसान पंपिंग सेट के सहारे ही खेती कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन