नपं की आमसभा में स्ट्रीट लाइट व पानी की बात

नपं की आमसभा में स्ट्रीट लाइट व पानी की बात फोटो-2, आमसभा में मौजूद नपं के अधिकारी व जनप्रतिनिधि.नवीनगर (औरंगाबाद). नगर पंचायत, नवीनगर के वार्ड नंबर दो में परसिया मसजिद परिसर में वार्ड आयुक्त रेशमा परवीन की अध्यक्षता में आमसभा की गयी. इसके अलावा वार्ड नंबर एक, चार व 10 में भी वार्ड पार्षदों की […]
नपं की आमसभा में स्ट्रीट लाइट व पानी की बात फोटो-2, आमसभा में मौजूद नपं के अधिकारी व जनप्रतिनिधि.नवीनगर (औरंगाबाद). नगर पंचायत, नवीनगर के वार्ड नंबर दो में परसिया मसजिद परिसर में वार्ड आयुक्त रेशमा परवीन की अध्यक्षता में आमसभा की गयी. इसके अलावा वार्ड नंबर एक, चार व 10 में भी वार्ड पार्षदों की अध्यक्षता में आमसभा हुई. इसमें नपं अध्यक्ष प्रतिनिधि मुकेश कुमार व कार्यपालक सहायक संदीप कुमार भी उपस्थित थे. उल्लेखनीय है कि नप के विकास कार्यों को गति देने के लिए अध्यक्ष राधा सिंह के निर्देश पर सभी वार्डों में क्रमवार आमसभा का आयोजन किया जा रहा है. परसिया की आमसभा के दौरान पंडा मुहल्ले से लेकर रमजानबिगहा तक स्ट्रीट लाइट लगाने व विभिन्न स्थानों पर पेयजल के लिए चापाकल लगाये जाने का प्रस्ताव लाया गया. इसके अलावा अनवर के घर से कमरूदीन के घर तक पीसीसी सड़क, पीपल पेड़ से शहादत हुसैन के घर तक पीसीसी व नाली निर्माण के साथ-साथ सभी के लिए आवास व शौचालय का निर्माण कराये जाने का प्रस्ताव भी रखा गया. शमशान घाट के सौंदर्यीकरण पर जोर दिया गया. बैठक में मो फारूख कैशर, जसमुदीन अंसारी, फहीमुदीन अंसारी, योगेंद्र सिंह, खुर्शीद आलम, मकसूदुल हक, महेंद्र कुमार व अन्य लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










