प्रधानाध्यापक ने सुरक्षा की लगायी गुहार

Published at :10 Jan 2016 8:35 PM (IST)
विज्ञापन
प्रधानाध्यापक ने सुरक्षा की लगायी  गुहार

प्रधानाध्यापक ने सुरक्षा की लगायी गुहार हसपुरा (औरंगाबाद). समता इंटर विद्यालय मलहारा के प्रधानाध्यापक कुलदीप चौधरी ने विद्यालय में बार-बार हो रही चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार थाना व शिक्षा विभाग से लगायी है. उन्होंने आवेदन में लिखा है कि गत 22 नवंबर को स्कूल से चार कंप्यूटर […]

विज्ञापन

प्रधानाध्यापक ने सुरक्षा की लगायी गुहार हसपुरा (औरंगाबाद). समता इंटर विद्यालय मलहारा के प्रधानाध्यापक कुलदीप चौधरी ने विद्यालय में बार-बार हो रही चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार थाना व शिक्षा विभाग से लगायी है. उन्होंने आवेदन में लिखा है कि गत 22 नवंबर को स्कूल से चार कंप्यूटर की चोरी कर ली गयी. आठ जनवरी को फिर कंप्यूटर रूम का ताला तोड़ने का प्रयास किया गया. जब कंप्यूटर रूम का ताला नहीं टूटा तो चोरों ने कार्यालय में चोरी की. कार्यालय में शौच कर गंदगी भी फैलायी गयी. प्रधानाध्यापक कुलदीप चौधरी ने कह कि विद्यालय में लगातार हो रही चोरी से शिक्षा व्यवस्था पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन