एक जीप से 73 गांवों की सुरक्षा की जम्मिेवारी

Published at :10 Jan 2016 8:35 PM (IST)
विज्ञापन
एक जीप से 73 गांवों की सुरक्षा की जम्मिेवारी

एक जीप से 73 गांवों की सुरक्षा की जिम्मेवारी हसपुरा (औरंगाबाद). हसपुरा थाना संसाधनों की कमी को झेल रहा है. कम संसाधनों में प्रखंड के 73 गांवों की सुरक्षा का दावा किया जाता है. 73 गांवों में गश्ती के लिए एक जीप है. एक साथ दो गांवों में कोई घटना होने पर पुलिस दोनों गांवों […]

विज्ञापन

एक जीप से 73 गांवों की सुरक्षा की जिम्मेवारी हसपुरा (औरंगाबाद). हसपुरा थाना संसाधनों की कमी को झेल रहा है. कम संसाधनों में प्रखंड के 73 गांवों की सुरक्षा का दावा किया जाता है. 73 गांवों में गश्ती के लिए एक जीप है. एक साथ दो गांवों में कोई घटना होने पर पुलिस दोनों गांवों में नहीं पहुंच पाती है. लोगों के सहयोग से पुलिस को रहने के लिए बैरक बनाया गया है. सरकारी स्तर पर बनाये जा रहे बैरक अधूरा पड़ा है. त्योहार में बाहर से जब पुलिसकर्मी आते हैं तो उन्हें ठहरने में परेशानी होती है. पुलिसकर्मी बताते हैं कि लोगों के सहयोग से बनाये गये बैरक में ढलाई नहीं है. इससे गरमी व ठंड के दिनों में परेशानी होती है. सबसे दिलचस्प बात तो यह है कि फोर्स के लिये रसोईघर की व्यवस्था नहीं है. खुले में भोजन बनाना पड़ता है. यहां थानाध्यक्ष समेत चार एसआइ, दो दर्जन चौकीदार, दफादार, मुंशी व दर्जनों सिपाही कार्यरत हैं. कई चौकीदारों की सेवानिवृत्ति के बाद अब तक पद खाली है. पुरुष व महिलाओं के लिए अलग-अलग कैदखाना बना है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन