बिना हेलमेट के बाइक चलानेवालों पर होगी कार्रवाई : डीएम

बिना हेलमेट के बाइक चलानेवालों पर होगी कार्रवाई : डीएम सड़क सुरक्षा सप्ताह पर निकाली गयी रैली(फोटो नंबर-33)कैप्शन- रैली में शामिल कर्मी औरंगाबाद (नगर) रविवार को परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत समाहरणालय परिसर से एक रैली निकाली गयी, जिसे जिलाधिकारी कंवल तनुज ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस दौरान जिलाधिकारी ने […]
बिना हेलमेट के बाइक चलानेवालों पर होगी कार्रवाई : डीएम सड़क सुरक्षा सप्ताह पर निकाली गयी रैली(फोटो नंबर-33)कैप्शन- रैली में शामिल कर्मी औरंगाबाद (नगर) रविवार को परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत समाहरणालय परिसर से एक रैली निकाली गयी, जिसे जिलाधिकारी कंवल तनुज ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि यह अभियान 16 जनवरी तक जारी रहेगा. सड़क सुरक्षा सप्ताह इसलिए चलायी जा रही है कि वाहन चलाने वाले लोग जागरूक हो सकें और सावधानी से वाहन को चला सकेंगे. जो लोग यात्रा के दौरान हेलमेट व बेल्ट का प्रयोग नहीं करते हैं वह काफी गलत है. इससे दुर्घटना होने का खतरा उत्पन्न होता है. जो लोग बाइक पर बिना हेलमेट पहन कर चलेंगे उनके विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी. जिलाधिकारी ने डीटीओ को निर्देश देते हुए कहा कि जो लोग बिना हेलमेट के बाइक चलायेंगे उनसे जुर्माना तो वसूला ही जायेगा साथ ही साथ हेलमेट भी उसी दिन पहनाया जायेगा. रैली समाहरणालय परिसर, रमेश चौक होते हुए पूरे बाजार का भ्रमण किया. इस दौरान कई समाजसेवी संगठन के अलावे कई विभाग के कर्मचारी भी शामिल थे. इस मौके पर डीटीओ राजकुमार, एमवीआइ रंजीत कुमार, डीपीओ राजेश कुमार, साक्षर भारत मिशन के सचिव सिद्धेश्वर विद्यार्थी सहित अन्य लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










