नये सदस्य बनाने के लिए पेंशनरों ने दिया जोर

नये सदस्य बनाने के लिए पेंशनरों ने दिया जोर औरंगाबाद (नगर)पेंशनर एसोसिएशन के सदस्यों ने रविवार को एक बैठक की. इसकी अध्यक्षता ललन प्रसाद ने की. इस दौरान पेंशनरों ने संगठन की मजबूती पर बल देते हुए कहा कि इस बार अधिक से अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है. नये सदस्य बनाने के […]
नये सदस्य बनाने के लिए पेंशनरों ने दिया जोर औरंगाबाद (नगर)पेंशनर एसोसिएशन के सदस्यों ने रविवार को एक बैठक की. इसकी अध्यक्षता ललन प्रसाद ने की. इस दौरान पेंशनरों ने संगठन की मजबूती पर बल देते हुए कहा कि इस बार अधिक से अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है. नये सदस्य बनाने के लिए विशेष तौर पर अभियान चलाया जायेगा व पुराने सदस्यों को नवीकरण किया जाये. पेंशनरों ने दाउदनगर, ओबरा, देव, अंबा, हसपुरा व बारुण में अंचल कमेटी का गठन एक माह के अंदर करने का निर्णय लिया. इस दौरान सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी सच्चिदानंद मिश्र के निधन पर पेंशनरों ने शोक व्यक्त किया. साथ ही दो मिनट का मौन रख उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. इस मौके पर भोला शर्मा, रामनरेश मिश्र, देव कुमार मिश्र, शिवदत यादव, जगदीश प्रसाद, उमेश सिंह, जयनंदन पांडेय, गुप्तेश्वर प्रसाद सिन्हा, विनय, रामचंद्र, रामलखन आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










