गांवों में पंचायत चुनाव की चर्चा तेज

Published at :10 Jan 2016 6:59 PM (IST)
विज्ञापन
गांवों में पंचायत चुनाव की चर्चा तेज

गांवों में पंचायत चुनाव की चर्चा तेज दाउदनगर(औरंगाबाद).पंचायत चुनाव को लेकर गांवों में चुनावी चर्चा काफी तेज हो गयी है. जिले के आरक्षित सीटों की घोषणा 11 जनवरी को होने को लेकर गांवों में चर्चा काफी तेज है. सीटों को बदलने को लेकर लोग एक-दूसरे से पूछताछ कर रहे हैं. चुनाव लड़ने के इच्छुक प्रत्याशी […]

विज्ञापन

गांवों में पंचायत चुनाव की चर्चा तेज दाउदनगर(औरंगाबाद).पंचायत चुनाव को लेकर गांवों में चुनावी चर्चा काफी तेज हो गयी है. जिले के आरक्षित सीटों की घोषणा 11 जनवरी को होने को लेकर गांवों में चर्चा काफी तेज है. सीटों को बदलने को लेकर लोग एक-दूसरे से पूछताछ कर रहे हैं. चुनाव लड़ने के इच्छुक प्रत्याशी प्रखंड व अनुमंडल कार्यालय में आकर अपने पंचायत के आरक्षण का हाल चाल पता करने में लगे हुए है. सरकारी कर्मचारियों द्वारा इस बारे में स्पष्ट रूप से कुछ नहीं बताने पर चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी काफी बेचैन हैं. हालांकि जनसंख्या के आधार पर आरक्षण को लेकर लोग कयास लगा रहे है कि कौन-कौन पंचायत का सीट किसके लिए आरक्षित होगा. इसके चलते गांवों के चौपालों पर पंचायत चुनाव की चर्चा ही हो रही है. नये-नये प्रत्याशी लोगों से संपर्क करना शुरू कर दिये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन