रोमांचक मुकाबले में कलेर की टीम जीती

Published at :26 Dec 2015 7:01 PM (IST)
विज्ञापन
रोमांचक मुकाबले में कलेर की टीम जीती

रोमांचक मुकाबले में कलेर की टीम जीती दाउदनगर (अनुमंडल). वेलफेयर लाईब्रेरी के तहत लाला अमौना खेल मैदान पर आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का सेमीफाइनल मैच कलेर व पीरू की टीमों के बीच खेला गया, जिसका उद्घाटन युवा राजद के प्रखंड अध्यक्ष अरुण कुमार यादव ने टॉस व बल्लेबाजी कर किया. श्री यादव ने कहा कि ऐसे […]

विज्ञापन

रोमांचक मुकाबले में कलेर की टीम जीती दाउदनगर (अनुमंडल). वेलफेयर लाईब्रेरी के तहत लाला अमौना खेल मैदान पर आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का सेमीफाइनल मैच कलेर व पीरू की टीमों के बीच खेला गया, जिसका उद्घाटन युवा राजद के प्रखंड अध्यक्ष अरुण कुमार यादव ने टॉस व बल्लेबाजी कर किया. श्री यादव ने कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण प्रतिभाओं में निखार आता है. ग्रामीण स्तर पर प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं. उन्हें प्रोत्साहित किये जाने की आवश्यकता है. युवा राजद के नगर अध्यक्ष मुन्ना अजीज ने इस टूर्नामेंट के आयोजकों की सराहना की. कृष्णा मेहता ने कहा कि इस आयोजन से स्थानीय खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन हो रहा है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पीरू की टीम ने 83 रन बनाये, जबकि जबाब में खेलने उतरी कलेर की टीम ने ओवर व विकेट शेष रहते निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त कर लिया. कलेर की टीम छह विकेट से विजयी रही. मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार शिवकुमार को दिया गया. अध्यक्ष सुजीत कुमार पंकज ने कहा कि 31 दिसंबर को फाइनल मुकाबला कलेर व दाउदनगर की टीमों के बीच होगा. मौके पर युवा राजद नेता राहुल कुमार शर्मा, रामविलाश सिंह आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन