ठंड बढ़ने से लोगों की परेशानी बढ़ी

Published at :26 Dec 2015 7:01 PM (IST)
विज्ञापन
ठंड बढ़ने से लोगों की परेशानी बढ़ी

ठंड बढ़ने से लोगों की परेशानी बढ़ी दाउदनगर(अनुमंडल).ठंड में दिनों-दिन बढ़ोत्तरी होती जा रही है. बढ़ते ठंड के कारण आम लोग परेशान हैं. दिसंबर के दूसरे पखवारे के बाद से ठंड बढ़नी शुरू हो गयी है. पारा ऊपर-नीचे हो रहा है. इस ठंड के कारण गरीबों की परेशानी बढ़ी हुई है. गरीब व मजदूर भयंकर […]

विज्ञापन

ठंड बढ़ने से लोगों की परेशानी बढ़ी दाउदनगर(अनुमंडल).ठंड में दिनों-दिन बढ़ोत्तरी होती जा रही है. बढ़ते ठंड के कारण आम लोग परेशान हैं. दिसंबर के दूसरे पखवारे के बाद से ठंड बढ़नी शुरू हो गयी है. पारा ऊपर-नीचे हो रहा है. इस ठंड के कारण गरीबों की परेशानी बढ़ी हुई है. गरीब व मजदूर भयंकर ठंड झेलने को विवश हैं. लेकिन प्रशासन द्वारा ठंड से बचाव के लिए अभी तक अलाव की व्यवस्था नहीं की गयी है. स्थिति यह है कि सुबव्व शाम ठंड का प्रकोप बहुत ज्यादा बढ़ जा रहा है. रात में घना कोहरा छाया रह रहा है. लेकिन प्रशासन द्वारा अभी तक अलाव की व्यवस्था नहीं की गयी है. वैसे सामाजिक स्तर पर यदि देखा जाये तो भगवान प्रसाद शिवनाथ प्रसाद बीएड कॉलेज के सचिव डाॅ प्रकाश चंद्रा द्वारा शहर के 300 गरीबों के बीच कंबल बांटा गया है. बैतुलमाल कमेटी द्वारा भी 100 से अधिक गरीबों के बीच कंबल बांटे गये हैं, लेकिन इसके अलावे किसी भी संस्था या आर्थिक रूप से सक्षम व्यक्ति गरीबों की मदद के लिए आगे नहीं आये. महादलित विकास मंच के अध्यक्ष टुलु रावत ने कहा कि प्रशासन को अलाव की व्यवस्था करनी चाहिए. गरीबों की मदद के लिए सरकारी स्तर पर कंबल का वितरण होना चाहिए. भाजयुमो के प्रखंड अध्यक्ष विजय कुमार ने भी सभी प्रमुख चौक-चौराहों व दलित व महादलित टोलों में अलाव की व्यवस्था कराने की मांग की है.अभी आदेश नहीं हुआ है प्राप्त अलाव जलाने के लिए वरीय पदाधिकारियों का आदेश अभी प्राप्त नहीं हुआ है. आपदा में रुपये का आवंटन भी नहीं मिला है, फिर भी यदि ठंड में अत्यधिक वृद्धि होगी तो अंचल कार्यालय द्वारा अलाव की व्यवस्था की जायेगी. विनोद सिंह, अंचलाधिकारी, दाउदनगर

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन