मेह पुल से इंद्रपुरी बराज जाने वाली सड़क की स्थिति दयनीय

Published at :25 Dec 2015 10:37 PM (IST)
विज्ञापन
मेह पुल से इंद्रपुरी बराज जाने वाली सड़क की स्थिति दयनीय

मेह पुल से इंद्रपुरी बराज जाने वाली सड़क की स्थिति दयनीय बारूण,(औरंगाबाद).स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के बारूण एनटीपसी रोड से सटे मेह पुल से लेकर इंद्रपुरी बराज तक का लिंक रोड अत्यंत ही दयनीय अवस्था में है. करीब एक दशक से मरम्मती का कार्य नहीं हुआ है,जिसके कारण रोड गडढे में तब्दील हो चुके है. रोड […]

विज्ञापन

मेह पुल से इंद्रपुरी बराज जाने वाली सड़क की स्थिति दयनीय बारूण,(औरंगाबाद).स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के बारूण एनटीपसी रोड से सटे मेह पुल से लेकर इंद्रपुरी बराज तक का लिंक रोड अत्यंत ही दयनीय अवस्था में है. करीब एक दशक से मरम्मती का कार्य नहीं हुआ है,जिसके कारण रोड गडढे में तब्दील हो चुके है. रोड में जहां-तहां बड़े-बड़े गडढे बने हुए है. जिस वह से आने-जाने में काफी परेशानी होती है. साइकिल,मोटरसाइकिल तो क्या पैदल चलना भी काफी मुश्किल है. यह सड़क रोहतास और औरंगाबाद के बीच सोन नदी पर अवस्थित डेहरी के बाद एकमात्र संपर्क पथ है, जो इस क्षेत्र के लिये काफी महत्वपूर्ण है.गौरतलब है कि इंद्रपुरी डैम और बाराज का यह क्षेत्र काफी वर्षों से रोहतास, गढ़वा,पलामू, जपला,गया, औरंगाबाद एवं अन्य जगहों के लोगों के लिये पिकनिक और पर्यटन स्थल है.यहां आसपास के क्षेत्रों से विद्यार्थी शैक्षणिक परिभ्रमण पर भी जाते है. प्राकृतिक सौंदर्य और जलीय पशु आदि देखने के लिये लोग नववर्ष पर ज्यादा लोग आते है. लेकिन रोड की स्थिति खराब होने की वजह से लोगों को आने-जाने में काफी मुश्किले होती है. बारूण नवीनगर में बन रहे बीआरबीसीएल और एनपीजीसी बिजलीघर परियोजना का यह महत्वपूर्ण क्षेत्र है. समाजसेवी राज किशोर गुप्त, ओम प्रकाश गुप्ता, अनिल टाइगर,वीरेंद्र कुमार सिंह, अमित कुमार ने बताया कि लोग यहां बहुत दूर-दूर से लोग घूमने के लिये हमेशा आते है. रोड खराब होने की वजह से लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी होती है. पर्यटन विभग और जल संसाधन को मेह पुल से इंद्रपुरी बराज तक रोड बनाने , वोटिंग एवं पार्क सुविधा उपलब्ध कराने के संबंध में आवेदन दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन