26 दिसंबर से आंदोलन करेंगे ग्रामीण

Published at :25 Dec 2015 7:58 PM (IST)
विज्ञापन
26 दिसंबर से आंदोलन करेंगे ग्रामीण

26 दिसंबर से आंदोलन करेंगे ग्रामीण गोह के मरहीधाम से मां सिंहवासिनी व भृगु ऋषि की मूर्ति बरामद नहीं होने से हैं आक्रोशित औरंगाबाद (ग्रामीण). गोह के मरहीधाम से मां सिंहवासिनी और भृगु ऋषि की मूर्ति चोरी होने के बाद पुलिस द्वारा बरामद नहीं किये जाने से ग्रामीणों में आक्रोश है. मरहीधाम के आसपास गांव […]

विज्ञापन

26 दिसंबर से आंदोलन करेंगे ग्रामीण गोह के मरहीधाम से मां सिंहवासिनी व भृगु ऋषि की मूर्ति बरामद नहीं होने से हैं आक्रोशित औरंगाबाद (ग्रामीण). गोह के मरहीधाम से मां सिंहवासिनी और भृगु ऋषि की मूर्ति चोरी होने के बाद पुलिस द्वारा बरामद नहीं किये जाने से ग्रामीणों में आक्रोश है. मरहीधाम के आसपास गांव के लोग अब आंदोलन का मूड बना रहे है. इसकी तैयारी भी हो चुकी है. 26 दिसंबर से जगतपति चौक पर ग्रामीण धरना देंगे. मां सिंहवासिनी मंदिर विकास समिति भुरकुंडा के संयोजक दिलीप कुमार सिंह के नेतृत्व में धरना दिया जायेगा. इसकी जानकारी समिति द्वारा दी गयी है. बताते चले कि 17 दिसंबर को मरहीधाम से चोरों ने दोनों मूर्तियाें की चोरी कर ली थी. दाउदनगर डीएसपी और एसडीओ ने ग्रामीणों को मूर्ति जल्द बरामदगी का आश्वासन दिया था,लेकिन अब तक मूर्ति बरामद नहीं हो सकी है. इस वजह से ग्रामीण आंदोलन करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन