चार दिन से छात्र लापता

Published at :25 Dec 2015 7:42 PM (IST)
विज्ञापन
चार दिन से छात्र लापता

चार दिन से छात्र लापता रफीगंज, (औरंगाबाद). थाना क्षेत्र के ममरेज निमा गांव के महेंद्र ठाकुर का 14 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार चार दिनों से लापता है. इस संबंध में मां मंजू देवी के द्वारा रफीगंज थाने में सनहा दर्ज कराया गया है. दर्ज सनहा में उल्लेख है कि 21 दिसंबर की सुबह 10 बजे […]

विज्ञापन

चार दिन से छात्र लापता रफीगंज, (औरंगाबाद). थाना क्षेत्र के ममरेज निमा गांव के महेंद्र ठाकुर का 14 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार चार दिनों से लापता है. इस संबंध में मां मंजू देवी के द्वारा रफीगंज थाने में सनहा दर्ज कराया गया है. दर्ज सनहा में उल्लेख है कि 21 दिसंबर की सुबह 10 बजे खाना खाकर घर से निकला था. इसके बाद से शाम तक जब घर नहीं लौटा तो परिजन रिश्तेदारों एवं आस- पड़ोस में खोजबीन करने लगे. शुक्रवार तक नहीं मिला तब सनहा दर्ज कराने रफीगंज थाने में पहुंचे. मां मंजू देवी ने बताया कि वाजित निमा के स्कूल में सातवीं वर्ग का छात्र है. इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष रामस्वरूप राम ने बताया कि मामले की तहकीकात की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन