छात्राओं को दी गयी होटल मैनेजमेंट की जानकारी

Published at :22 Dec 2015 6:55 PM (IST)
विज्ञापन
छात्राओं को दी गयी होटल मैनेजमेंट की जानकारी

छात्राओं को दी गयी होटल मैनेजमेंट की जानकारी अंबा(औरंगाबाद). महिला महाविद्यालय मुड़िला अंबा में सोमवार को होटल मैनेजमेंट की जानकारी दी गयी. प्रशिक्षक आलोक दूबे ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र की बच्चियां नये व्यंजन बनाने से वंचित रह जाती है, जिससे उन्हें पिछड़ेपन का सामना करना पड़ता है. छात्राओं को कई प्रकार के व्यंजन फास्ट […]

विज्ञापन

छात्राओं को दी गयी होटल मैनेजमेंट की जानकारी अंबा(औरंगाबाद). महिला महाविद्यालय मुड़िला अंबा में सोमवार को होटल मैनेजमेंट की जानकारी दी गयी. प्रशिक्षक आलोक दूबे ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र की बच्चियां नये व्यंजन बनाने से वंचित रह जाती है, जिससे उन्हें पिछड़ेपन का सामना करना पड़ता है. छात्राओं को कई प्रकार के व्यंजन फास्ट फूड सहित मंचूरियन बनाने की विधि प्रयोग के साथ बताया गया. प्रशिक्षक ने कहा कि आमतौर पर बाजार में मिलनेवाले फास्ट फूड प्रदूषित होता है. अगर इसे हिंदुस्तानी विधि द्वारा बनाया जाये तो इसमें विटामिन युक्त तत्व के साथ ही स्वादिष्ट होता है. प्रशिक्षण में प्रो सविता सिंह व दिलीप कुमार ने छात्राओं को बनाने की विधि सीखने की ओर प्रेरित किया. छात्रा अंजलि, अर्चना, आशा, शकुंतला, संध्या आदि ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से हमारा हौसला बढ़ता है. छात्राओं ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण से ऐसा लगता है कि हम कुछ कर सकते हैं. इस अवसर पर प्राचार्य दिनेश कुमार सिंह, प्रो ब्रजनंदन पाठक, रामाधार सिंह, शिवनाथ पांडेय, मुकेश कुमार पांडेय, किरण कुमारी, प्रभा कुमारी, लीलावती कुमारी, अभय, विनोद आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन