रेफरल अस्पताल का अनुश्रवण निरीक्षण

Published at :22 Dec 2015 6:55 PM (IST)
विज्ञापन
रेफरल अस्पताल का अनुश्रवण निरीक्षण

रेफरल अस्पताल का अनुश्रवण निरीक्षण नवीनगर (औरंगाबाद).रेफरल अस्पताल नवीनगर का स्वास्थ्य सलाहकार केसी शाह ने टीम के साथ निरीक्षण किया. साथ ही अस्पताल परिसर में पदाधिकारियों के साथ बैठक की. प्रखंड विकास पदाधिकारी पन्ना लाल को ग्रामीण स्वास्थ्य व स्वच्छता समिति में प्राप्त रुपये को सभी पंचायतों में जनहित में नियमानुसार खर्च करने का निर्देश […]

विज्ञापन

रेफरल अस्पताल का अनुश्रवण निरीक्षण नवीनगर (औरंगाबाद).रेफरल अस्पताल नवीनगर का स्वास्थ्य सलाहकार केसी शाह ने टीम के साथ निरीक्षण किया. साथ ही अस्पताल परिसर में पदाधिकारियों के साथ बैठक की. प्रखंड विकास पदाधिकारी पन्ना लाल को ग्रामीण स्वास्थ्य व स्वच्छता समिति में प्राप्त रुपये को सभी पंचायतों में जनहित में नियमानुसार खर्च करने का निर्देश दिये. बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सरोज हंसदा को प्रभारी दीदी व महिला सुपरवाइजर के माध्यम से स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर होने वाली बैठक में स्वयं उपस्थित होने की बात कही. जीविका के प्रखंड प्रबंधक को निर्देश देते हुए स्वयं सहायता ग्रुप के माध्यम से कुपोषित बच्चों का पहचान करने व जिला अस्पताल औरंगाबाद के एनआरसी सेंटर में भेजने की बात कही. सामुदायिक उत्प्रेरक को प्रत्येक माह तीन से चार पंचायत भ्रमण करने का निर्देश जारी किया, ताकि आशा के माध्यम से संस्थागत प्रसव व परिवार नियोजन को बढ़ाया जा सके. स्वास्थ्य प्रबंधक को प्रखंड में कार्यरत सभी एएनएम आइयूसीडीका प्रशिक्षण देना सुनिश्चित कराने व परिवार कल्याण ऑपरेशन को सफल बनाने हेतु मोड कैंप ऑपरेशन कराये जाने पर बल दिया. विशेष तौर पर राष्ट्रीय श्रम बीमा योजना के बारे में बताया गया. कहा कि यह योजना जल्द ही आरंभ होनेवाला है. इसके तहत बीपीएल कार्डधारी मरीजों को चयनित कर अस्पताल में मुफ्त इलाज किया जायेगा. इसके अलावे रेफरल अस्पताल में संसाधनों व चिकित्सकों का अभाव से संबंधित जानकारी प्राप्त की. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ मिथिलेश सिंह ने रेफरल अस्पताल में महिला चिकित्सक की पदस्थापना करने की मांग की. इस मौके पर स्वास्थ्य प्रबंधक शैलेश कुमार, चिकित्सक सुरेश सिंह, आशित रंजन, रामकुमार प्रसाद, महिला पर्यवेक्षिका, जीविका प्रबंधक व केयर इंडिया प्रबंधक सुधीर कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन