अतक्रिमण से हर दिन जाम की समस्या

Published at :22 Dec 2015 6:55 PM (IST)
विज्ञापन
अतक्रिमण से हर दिन जाम की समस्या

अतिक्रमण से हर दिन जाम की समस्या फोटो नंबर-3, परिचय- सड़क पर लगी जाम ओबरा (औरंगाबाद).प्रखंड मुख्यालय स्थित देवी मंदिर से बेल रोड तक जाम की समस्या से लोगों को जूझना पड़ रहा है. लेकिन प्रशासन द्वारा इस मामले में कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है,जिसके कारण ग्रामीण क्षेत्र से आये लोगों को […]

विज्ञापन

अतिक्रमण से हर दिन जाम की समस्या फोटो नंबर-3, परिचय- सड़क पर लगी जाम ओबरा (औरंगाबाद).प्रखंड मुख्यालय स्थित देवी मंदिर से बेल रोड तक जाम की समस्या से लोगों को जूझना पड़ रहा है. लेकिन प्रशासन द्वारा इस मामले में कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है,जिसके कारण ग्रामीण क्षेत्र से आये लोगों को परेशानी हो रही है. बुद्धिजीवी पूर्व प्रमुख लालदेव सिंह ने बताया कि जाम की समस्या से हर रोज परेशानी का सामना लोगों को उठाना पड़ रहा है. व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्णकांत शर्मा ने बताया कि खास कर शाम के समय बाजार करने में जाम से परेशानी होती है. उन्होंने प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है. डाॅ विजय कुमार शर्मा ने कहा कि मुख्य सड़क से आये दिन वरीय पदाधिकारी गुजरते हैं और वे भी जाम में फंसते हैं, फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है. कभी-कभी तो यह स्थिति हो जाती है कि पूरी तरह आवागमन बाधित हो जाता है. 2007-08 में तत्काल बीडीओ मनोज कुमार द्वारा शहर को अतिक्रमण मुक्त कराया गया था,लेकिन उसके बाद से अतिक्रमणकारी अपना डेरा जमाये बैठे हैं. खासकर जाम के समय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आने व जाने वाले मरीजों को परेशानी होती है. मुख्य द्वार के सामने वाहनों की लंबी कतार लगी रहती है. प्रशासन द्वारा इस मामले में कोई पहल नहीं की जा रही है. बुद्धिजीवियों ने प्रशासन का ध्यान आकृट कराते हुए देवी मंदिर से खरांटी पुल तक अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है. इस संबंध में दाउदनगर एसडीओ राकेश कुमार ने बताया कि ओबरा बाजार को जल्द ही अतिक्रमण मुक्त कराया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन