गोह बाजार में शौचालय की नहीं है व्यवस्था

Published at :22 Dec 2015 6:55 PM (IST)
विज्ञापन
गोह बाजार में शौचालय की नहीं है व्यवस्था

गोह बाजार में शौचालय की नहीं है व्यवस्था देवकुंड (औरंगाबाद).गोह बाजार में शौचालय नहीं होने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. सबसे ज्यादा परेशानी दूर दराज से बाजार करने आयी महिलाओं को हो रही है. समाजसेवी दीपक उपाध्याय ने बताया कि गोह बाजार जनप्रतिनिधि की उपेक्षा का दंश कई […]

विज्ञापन

गोह बाजार में शौचालय की नहीं है व्यवस्था देवकुंड (औरंगाबाद).गोह बाजार में शौचालय नहीं होने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. सबसे ज्यादा परेशानी दूर दराज से बाजार करने आयी महिलाओं को हो रही है. समाजसेवी दीपक उपाध्याय ने बताया कि गोह बाजार जनप्रतिनिधि की उपेक्षा का दंश कई दशकों से झेल रहा है. इधर बस स्टैंड का भी वहीं हाल है. यहां सुलभ शौचालय अब तक नहीं बनाया गया है,जिससे यात्रियों को भारी फजीहत उठानी पड़ रही है. चंद्रशेखर आजाद पार्क में भी शौचालय का अभाव लोगों को खटक रहा है. स्थानीय जनप्रतिनिधि इस ओर ध्यान देते तो समस्याओं का समाधान हो जाता.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन