नियोजन इकाई बरत रही लापरवाही : संघ

नियोजन इकाई बरत रही लापरवाही : संघ औरंगाबाद (सदर)उर्दू, बांग्ला शिक्षक नियोजन अभ्यर्थियों ने सोमवार को उप विकास आयुक्त से मिलकर नियोजन संबंधित समस्याओं से अवगत कराया. उर्दू, बांग्ला टीइटी संघ के अध्यक्ष मोहम्मद इरफान अंसारी ने बताया कि शिक्षक नियोजन अभ्यर्थियों की मेगा सूची का प्रकाशन व अनुमोदन अब तक नहीं हो सका है. […]
नियोजन इकाई बरत रही लापरवाही : संघ औरंगाबाद (सदर)उर्दू, बांग्ला शिक्षक नियोजन अभ्यर्थियों ने सोमवार को उप विकास आयुक्त से मिलकर नियोजन संबंधित समस्याओं से अवगत कराया. उर्दू, बांग्ला टीइटी संघ के अध्यक्ष मोहम्मद इरफान अंसारी ने बताया कि शिक्षक नियोजन अभ्यर्थियों की मेगा सूची का प्रकाशन व अनुमोदन अब तक नहीं हो सका है. उन्होंने बताया कि 10 दिसंबर को मेगा सूची का प्रकाशन, 14 दिसंबर को मेगा सूची का अनुमोदन, 17 से 23 दिसंबर को मेगा सूची को सार्वजनिक व 28 दिसंबर को नियुक्ति पत्र निर्गत किया जाना था. पर, इस कार्य में नियोजन इकाइयों द्वारा लापरवाही बरती जा रही है. इससे अभ्यर्थियों का नियोजन बाधित है. उन्होंने कहा कि जिला शिक्षा पदाधिकारी से जब दूरभाष पर उप विकास आयुक्त ने वार्ता की तब जाकर जल्द नियोजन करने का आश्वासन मिला है. इस दौरान टीइटी संघ के सचिव अकबर हुसैन, मीडिया प्रभारी आजाद आलम, मोहम्मद गुलाम हसनैन, परवेज आलम, रूकसाना खातून, जमीला खातून सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










