प्रतियोगिता से बच्चों की प्रतिभा में आती है निखार

Published at :21 Dec 2015 6:56 PM (IST)
विज्ञापन
प्रतियोगिता से बच्चों की प्रतिभा में आती है निखार

प्रतियोगिता से बच्चों की प्रतिभा में आती है निखार अव्वल प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत 12 दिसंबर को हुई थी प्रतियोगिता देवकुंड,(औरंगाबाद). बाणभट्ट मध्य विद्यालय बंधु बिगहा में रविवार को समारोह आयोजित कर प्रतियोगिता में अव्वल रहे प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया. 12 दिसंबर को न्यूटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था. समारोह की अध्यक्षता […]

विज्ञापन

प्रतियोगिता से बच्चों की प्रतिभा में आती है निखार अव्वल प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत 12 दिसंबर को हुई थी प्रतियोगिता देवकुंड,(औरंगाबाद). बाणभट्ट मध्य विद्यालय बंधु बिगहा में रविवार को समारोह आयोजित कर प्रतियोगिता में अव्वल रहे प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया. 12 दिसंबर को न्यूटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था. समारोह की अध्यक्षता हरिद्वार प्रसाद सिंह ने की. पुरस्कार का वितरण समाजसेवी राजकुमार उर्फ छोटू ने किया. संस्था के संचालन कर रहे अमित कुमार, पिंटू कुमार, विकास कुमार, अजीत कुमार व रंजीत कुमार ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता से बच्चों की प्रतिभा में निखार आती है. समय-समय पर इस तरह की प्रतियोगिता होते रहनी चाहिए. 12 दिसंबर को हुई प्रतियोगिता में 325 प्रतिभागी शामिल हुए थे. परीक्षा चार ग्रुपों में लिया गया था, जिसमें ग्रुप ए से प्रथम विपाशा कुमारी, किसुनपुर, द्वितीय दीपु कुमार, पुरहारा व तृतीय अमरजीत कुमार, टनकुपी एवं ग्रुप बी से मंतेाष कुमार, केयाल को प्रथम, अंकित कुमार, राधेनगर को द्वितीय, रविरंजन कुमार, देवकुंड को तृतीय, ग्रुप सी में रंधीर कुमार, डिहुरी को प्रथम, नीतीश कुमार, चौरी को द्वितीय व मधु कुमारी, किसुनपुर को तृतीय और ग्रुप डी में रूपा कुमारी, किसुनपुर को प्रथम, शैलेश कुमार, महाबल बिगहा को द्वितीय और राकेश कुमार, बंधु बिगहा को तृतीय पुरस्कार दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन