दो कमरों में पढ़ते हैं वर्ग छह से मैट्रिक तक के बच्चे

दो कमरों में पढ़ते हैं वर्ग छह से मैट्रिक तक के बच्चे दाउदनगर (औरंगाबाद). हसपुरा प्रखंड के राजकीयकृत इंटर विद्यालय तिलकपुरा में कमरों की कमी है. इससे पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है. लोगों ने बताया कि 1965 में इस विद्यालय की स्थापना हुई थी. स्कूल के लिए जमीन दान में दी गयी थी. विद्यालय में […]
दो कमरों में पढ़ते हैं वर्ग छह से मैट्रिक तक के बच्चे दाउदनगर (औरंगाबाद). हसपुरा प्रखंड के राजकीयकृत इंटर विद्यालय तिलकपुरा में कमरों की कमी है. इससे पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है. लोगों ने बताया कि 1965 में इस विद्यालय की स्थापना हुई थी. स्कूल के लिए जमीन दान में दी गयी थी. विद्यालय में वर्ग छह से मैट्रिक तक की पढ़ाई होती थी. स्कूल का भवन खपरैल था. भवन जर्जर होकर गिर गया. उसके बाद दूसरे स्थान पर तीन कमरों का निर्माण कराया गया है. तीन कमरों में एक कमरा में कार्यालय है और दो कमरों में बच्चे पढ़ते हैं. गांव के मनोज कुमार, रवींद्र शर्मा व अजय शर्मा ने बताया कि सरकारी उपेक्षा के कारण विद्यालय भवन नहीं बनाया गया. दो कमरे में भी वर्ग छह से मैट्रिक तक के बच्चे पढ़ते हैं. इससे बच्चों को काफी परेशानी हो रही है. स्कूल के प्रधानाध्यापक ने बताया कि इसकी जानकारी विभाग के अधिकारियों को दी गयी है. लेकिन, अब तक कोई पहल नहीं की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










