ePaper

स्कॉर्पियो से 16 गैलन में 640 लीटर स्पिरिट बरामद

Updated at : 18 Nov 2025 5:36 PM (IST)
विज्ञापन
स्कॉर्पियो से 16 गैलन में 640 लीटर स्पिरिट  बरामद

स्कॉर्पियो से 16 गैलन में 640 लीटर स्पिरिट बरामद

विज्ञापन

मदनपुर. मदनपुर थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के आगरा पर गांव के समीप से एक स्कॉर्पियो से 16 गैलन में 640 लीटर स्पिरिट बरामद किया है. हालांकि, पुलिस की भनक लगते ही स्पिरिट तस्कर फरार हो गये. थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि मंगलवार को गुप्त सूचना पर कार्रवाई की गयी है. स्कॉर्पियो और स्पिरिट को जब्त कर थाना में रखा गया है. 40 लीटर के 16 गैलन में कुल 640 लीटर स्पिरिट बरामद हुआ. पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है. ज्ञात हो कि मदनपुर व रफीगंज के साथ-साथ कुटुंबा व बारुण के इलाके में स्पिरिट की कई खेप पकड़ी जा चुकी है. शराब बनाने के लिए धंधेबाज किसी न किसी तरकीब से स्पिरिट की खेप लाते रहे हैं. कहा जाता है कि एक लीटर स्पिरिट में चार गुना यानी चार लीटर शराब का निर्माण होता है. यह भी ज्ञात हो कि कच्चे स्पिरिट की वजह से पूर्व में कई लोगों की जान भी जा चुकी है. इसे जहरीली शराब नाम दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUJIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन