अधूरे सड़क नर्मिाण से लोग परेशान

अधूरे सड़क निर्माण से लोग परेशान बारुण (औरंगाबाद)बारुण-नवीनगर रोड पर केशव मोड़ से लेकर नवोदय विद्यालय तक जाम लगना आम हो गया है. रोड के आधे अधूरे निर्माण से लोग परेशान हैं. रोड कहीं-कहीं पूरा बना हुआ है, तो कहीं अधूरा है, जिससे हमेशा जाम लग जाता है. रोड के अधूरे निर्माण होने की वजह […]
अधूरे सड़क निर्माण से लोग परेशान बारुण (औरंगाबाद)बारुण-नवीनगर रोड पर केशव मोड़ से लेकर नवोदय विद्यालय तक जाम लगना आम हो गया है. रोड के आधे अधूरे निर्माण से लोग परेशान हैं. रोड कहीं-कहीं पूरा बना हुआ है, तो कहीं अधूरा है, जिससे हमेशा जाम लग जाता है. रोड के अधूरे निर्माण होने की वजह से कई बार छोटी-छोटी दुर्घटनाएं भी हो चुकी है और एक बड़ी दुर्घटना होने की संभावना है. बारुण निवासी राजेंद्र गुप्ता, गुड्डू, संतोष ने बताया कि ज्यादातर समस्या तब होती है जब कोई बड़ी गाड़ी आती है, तो रोड जाम हो जाता है और काफी मशक्कत के बाद जाम छूटता है. रोड बनने का कार्य बहुत दिनों से बंद है, जिसके वजह से समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










