जीरो टिलेज से करें रबी की खेती : बीएओ

Published at :20 Nov 2015 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
जीरो टिलेज से करें रबी की खेती : बीएओ

जीरो टिलेज से करें रबी की खेती : बीएओ (फोटो नंबर-6) परिचय- उदघाटन करते अधिकारी व अन्य बारुण (औरंगाबाद)बारुण ब्लॉक परिसर में शुक्रवार को रबी महोत्सव का आयोजन किया गया. महोत्सव का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी धनंजय कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी अखिलेश सिंह व राजद प्रखंड अध्यक्ष अनिल टाइगर ने दीप जला कर किया. महोत्सव […]

विज्ञापन

जीरो टिलेज से करें रबी की खेती : बीएओ (फोटो नंबर-6) परिचय- उदघाटन करते अधिकारी व अन्य बारुण (औरंगाबाद)बारुण ब्लॉक परिसर में शुक्रवार को रबी महोत्सव का आयोजन किया गया. महोत्सव का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी धनंजय कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी अखिलेश सिंह व राजद प्रखंड अध्यक्ष अनिल टाइगर ने दीप जला कर किया. महोत्सव की अध्यक्षता प्रखंड समन्वयक राजेश कुमार ने की. प्रखंड विकास पदाधिकारी धनंजय कुमार ने कहा कि राज्य कृषि प्रधान है और औरंगाबाद जिले में बारुण प्रखंड कृषि से ज्यादा अन्न उत्पादन करने वाला प्रखंड है. प्रखंड कृषि पदाधिकारी अखिलेश सिंह ने किसानों को जीरो टिलेज से रबी की खेती करने के लिए प्रेरित किया. बीज उपचार व समय अनुसार सिंचाई करने की सलाह दी. अनिल टाइगर ने किसान सलाहकारों को किसानों को सही रूप से जानकारी देने के लिए अनुरोध किया. महोत्सव में किसान सलाहकार के साथ कृषि वैज्ञानिक व किसान मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन