समाज के विकास में मीडिया की भूमिका अहम : डीएम

Published at :16 Nov 2015 7:13 PM (IST)
विज्ञापन
समाज के विकास में मीडिया की भूमिका अहम : डीएम

समाज के विकास में मीडिया की भूमिका अहम : डीएम(फोटो नंबर-16)के प्शन- संगोष्ठी का उद्घाटन करते डीएम कंवल तनुज व अन्य औरंगाबाद (नगर)सोमवार को राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर सूचना व जनसंपर्क विभाग द्वारा समाहरणालय स्थित विभाग के सभागार में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन जिलाधिकारी कंवल तनुज, डीपीआरओ राजेश कुमार […]

विज्ञापन

समाज के विकास में मीडिया की भूमिका अहम : डीएम(फोटो नंबर-16)के प्शन- संगोष्ठी का उद्घाटन करते डीएम कंवल तनुज व अन्य औरंगाबाद (नगर)सोमवार को राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर सूचना व जनसंपर्क विभाग द्वारा समाहरणालय स्थित विभाग के सभागार में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन जिलाधिकारी कंवल तनुज, डीपीआरओ राजेश कुमार व वरीय पत्रकार कमल किशोर, रवींद्र कुमार रवि, गोपाल प्रसाद सिंह ने दीप जला कर किया. इस दौरान उपस्थित पत्रकारों ने मीडिया की भूमिका व जिम्मेवारी पर बारी-बारी से प्रकाश डाला. संगोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी कंवल तनुज ने कहा समाज के विकास में मीडिया की भूमिका अहम है. सभी पर नजर रखना पत्रकार की जिम्मेवारी होती है. कोई भी माहौल देश में बनता है तो वह मीडिया से ही बनता है. न कि बंद कमरे में बैठने से बनता है. मीडिया ही एक ऐसा क्षेत्र है जिसे पूरे एकजुट के बारे में लोगों को जानकारी देने का काम समाज में करता है. समाज में जो प्रगति हुई है वह मीडिया से हुई है. जितना भी लोग विकास का दावा कर लें वह तब तक पूरा नहीं होगा जब तक कि मीडिया में नहीं आयेगा. मीडिया की भूमिका समाज के विकास में काफी महत्वपूर्ण है. आज के मीडिया शक्तिमान जैसे हो गये हैं. मैं अधिकारी खुद को नहीं बनता तो तय किया था कि चाहे पत्रकार बनेंगे या फिर शिक्षक. मीडिया से मुझे काफी लगाव है. मीडिया को हर क्षेत्र की पूरी जानकारी रखनी चाहिए. इसके लिए उन्हें किताबों का अध्ययन करने की जरूरत है. मैं हर न्यूज का फॉलो करता हूं, जिस पर कार्रवाई करता हूं. कोई भी सूचना यदि आप सभी को मिलती है तो हमें जरूर दें, ताकि उसपर कार्रवाई कर सकें. हम आपलोगों के सहयोग से औरंगाबाद को सर्वांगीण विकास करना चाहता हूं. इस मौके पर संजय सिन्हा, किशोर प्रियदर्शी, धीरज पांडेय, बुलबुल सिंह, पवन कुमार, मनोज कुमार, साकेत अंबष्ट, रूपेश कुमार, मंटू कुमार, केश्व कुमार सिंह आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन