सोनतटीय क्षेत्र में हो रहा सूर्य मंदिर का नर्मिाण

सोनतटीय क्षेत्र में हो रहा सूर्य मंदिर का निर्माण दाउदनगर (अनुमंडल)दाउदनगर के सोनतटीय क्षेत्र स्थित काली स्थान घाट पर सूर्य मंदिर का निर्माण तेजी से जारी है. शहर में ऐतिहासिक सूर्य मंदिर व तालाब है. सोन नदी में भी अधिकतर व्रती अर्घ देने पहुंचते हैं. सोनतटीय क्षेत्र में बिल्कुल सोन नदी से सटे इस सूर्य […]
सोनतटीय क्षेत्र में हो रहा सूर्य मंदिर का निर्माण दाउदनगर (अनुमंडल)दाउदनगर के सोनतटीय क्षेत्र स्थित काली स्थान घाट पर सूर्य मंदिर का निर्माण तेजी से जारी है. शहर में ऐतिहासिक सूर्य मंदिर व तालाब है. सोन नदी में भी अधिकतर व्रती अर्घ देने पहुंचते हैं. सोनतटीय क्षेत्र में बिल्कुल सोन नदी से सटे इस सूर्य मंदिर का निर्माण जन सहयोग से कराया जा रहा है. अभी ग्रेनाइट पत्थर लगाने का कार्य चल रहा है. मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष कोषाध्यक्ष अमीतेष कुमार उर्फ बबुआ जी ने बताया कि 31 दिसंबर तक मंदिर का निर्माण पूरा हो जाने की संभावना है. कोष की कमी से थोड़ी परेशानी हो रही है. यदि श्रद्धालुओं का व्यापक स्तर पर सहयोग मिला तो निर्धारित समय में मंदिर का निर्माण पूरा हो जायेगा. वाराणसी में सात घोड़े पर सवार भगवान भास्कर की संगमरमर की प्रतिमा बनवायी जा रही है. प्रयास है कि प्राण प्रतिष्ठा करा कर आम जनता के लिए यह मंदिर चैती छठ तक सुलभ हो जाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










