हमेशा बंद रहता है उप स्वास्थ्य केंद्र

हमेशा बंद रहता है उप स्वास्थ्य केंद्र लोगों को नहीं मिल रहा लाभ (फोटो नंबर-6)परिचय-बंद पड़ा उप स्वास्थ्य केंद्र ओबरा (औरंगाबाद)कंचनपुर पंचायत के ललारो गांव में स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र हमेशा बंद रहता है. इससे मरीजों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है. विभाग द्वारा लाखों रुपये की लागत से भवन का निर्माण कराया गया […]
हमेशा बंद रहता है उप स्वास्थ्य केंद्र लोगों को नहीं मिल रहा लाभ (फोटो नंबर-6)परिचय-बंद पड़ा उप स्वास्थ्य केंद्र ओबरा (औरंगाबाद)कंचनपुर पंचायत के ललारो गांव में स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र हमेशा बंद रहता है. इससे मरीजों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है. विभाग द्वारा लाखों रुपये की लागत से भवन का निर्माण कराया गया है. समाजसेवी संजय सिंह, सरपंच रामाधार सिंह, रामनाथ तिवारी, प्रभु प्रजापति व अभय सिंह ने बताया कि उप केंद्र कब खुलता है और कब बंद होता है इसका पता गांववालों को भी नहीं चल पाता है. लोगों ने बताया कि एक चिकित्सक डाॅ दिलीप कुमार पदस्थापित हैं. लेकिन, चिकित्सक को नहीं रहने के कारण मरीजों को इलाज कराने में परेशानी हो रही है. खासकर महिला मरीजाें को परेशानी उठाना पड़ती है. संबंधित विभाग के पदाधिकारी इस मामले में कोई पहल नहीं रहे हैं. इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ एलएस दूबे ने बताया कि आयुष चिकित्सक दिलीप कुमार को ओबरा पीएचसी में सप्ताह में चार दिन के लिए डिप्टेशन किया गया है और वे मात्र दो दिन सोमवार एवं गुरुवार को ललाराे केंद्र पर जाते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










