नवीनगर को अनुमंडल व टंडवा को प्रखंड बनाये जाने की जोड़ पकड़ी मांग

Published at :30 Oct 2015 6:49 PM (IST)
विज्ञापन
नवीनगर को अनुमंडल व टंडवा को प्रखंड बनाये जाने की जोड़ पकड़ी मांग

नवीनगर को अनुमंडल व टंडवा को प्रखंड बनाये जाने की जोड़ पकड़ी मांग नवीनगर (औरंगाबाद)नवीनगर को अनुमंडल व टंडवा को प्रखंड बनाये जाने की मांग जोर पकड़ने लगी है. प्रखंड बनाने की सभी शर्तों को पूरा करने के बावजूद टंडवा को अब तक प्रखंड एवं नवीनगर को अनुमंडल नहीं बनाया जा सका है. इससे टंडवा […]

विज्ञापन

नवीनगर को अनुमंडल व टंडवा को प्रखंड बनाये जाने की जोड़ पकड़ी मांग नवीनगर (औरंगाबाद)नवीनगर को अनुमंडल व टंडवा को प्रखंड बनाये जाने की मांग जोर पकड़ने लगी है. प्रखंड बनाने की सभी शर्तों को पूरा करने के बावजूद टंडवा को अब तक प्रखंड एवं नवीनगर को अनुमंडल नहीं बनाया जा सका है. इससे टंडवा एवं आसपास के ग्रामीणों में काफी नाराजगी व्याप्त है. इस क्षेत्र के ग्रामीणों ने बताया कि यह मामला विगत कई वर्षों से उठाया जा रहा है. लेकिन, अब तक इस ओर कोई फैसला नहीं हो पाया है. इस क्षेत्र का जिला पार्षद पप्पू शर्मा एवं भाजपा के प्रखंड उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह उर्फ गुरुजी ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि टंडवा का प्रखंड बनाये जाने से संबंधित मांग पत्र पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को भी दिया गया है. वहीं, नवीनगर को अनुमंडल बनाये जाने से संबंधित चर्चा करते हुए कांग्रेस के वरीय नेता श्याम बिहारी सिंह, रवींद्र पांडेय, संतन सिंह, सुरेंद्र सिंह ने कहा कि नवीनगर को अनुमंडल का दर्जा काफी पहले ही मिल जाना चाहिए था. अनुमंडल बनाये जाने को लेकर लगातार नवीनगर वासी मांग उठाते रहे हैं तथा धरना-प्रदर्शन से लेकर आमरण-अनशन तक किया जा चुका है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन