बघोई कुसा स्टेशन पर हो पेयजल की व्यवस्था

बघोई कुसा स्टेशन पर हो पेयजल की व्यवस्था संघर्ष समिति का धरना चौथे दिन भी रहा जारी (फोटो नंबर-14)कैप्शन-धरना को संबोधित करते जिप सदस्य मंजरी देवी औरंगाबाद (नगर) स्टेशन विकास संघर्ष समिति के बैनर तले दर्जनों गांव के ग्रामीणों ने आंदोलन के चौथे दिन बुधवार को भी बघोई कुसा स्टेशन पर मांगों के समर्थन में […]
बघोई कुसा स्टेशन पर हो पेयजल की व्यवस्था संघर्ष समिति का धरना चौथे दिन भी रहा जारी (फोटो नंबर-14)कैप्शन-धरना को संबोधित करते जिप सदस्य मंजरी देवी औरंगाबाद (नगर) स्टेशन विकास संघर्ष समिति के बैनर तले दर्जनों गांव के ग्रामीणों ने आंदोलन के चौथे दिन बुधवार को भी बघोई कुसा स्टेशन पर मांगों के समर्थन में धरना दिया. इसकी अध्यक्षता संघर्ष समिति के अध्यक्ष अक्षय कुमार सिंह ने की. इसमें जिला पार्षद मंजरी देवी भी शामिल हुई. धरने को संबोधित करते हुए मंजरी देवी ने कहा कि बघोई कुसा स्टेशन काफी पुराना है बावजूद स्थानीय जनप्रतिनिधि की उदासिन रवैया के कारण इस स्टेशन का विकास नहीं हो पाया. आज भी स्टेशन की स्थिति जस के तस है. इस स्टेशन पर यात्रियों को बैठने के लिये न तो शेड का निर्माण कराया गया है और न ही शौचालय व पेयजल की व्यवस्था है. कई बार सुविधा बढाने के लिए और रेलवे विभाग के पदाधिकारी से मिलकर ज्ञापन सौंपा गया, लेकिन कोई पहल नहीं की गयी. इससे विवश होकर ग्रामीण आंदोलन करने पर अड़े हैं. जब तक मांग पूरी नहीं होती है तब तक आंदोलन जारी रहेगा. धरने का कार्यक्रम गुरुवार को समाप्त हो जायेगा. इसके बाद आगे की रणनीति तय की जायेगी. हर हाल में इस स्टेशन पर भभुआ-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों का ठहराव करना होगा. इस मौके पर इंद्रजीत कुमार, सुबोध सिंह, बबन विश्वकर्मा, डाॅ विजय कुमार सिंह, अरविंद कुमार यादव, परमेश्वर गोप, पानपति देवी, प्रभा देवी, शोभा देवी व अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










