पक्की सड़क से नहीं जुड़ सका गुलजार बिगहा

Published at :28 Oct 2015 6:51 PM (IST)
विज्ञापन
पक्की सड़क से नहीं जुड़ सका गुलजार बिगहा

पक्की सड़क से नहीं जुड़ सका गुलजार बिगहा हसपुरा (औरंगाबाद) प्रखंड की सोनहथू पंचायत के गुलजार बिगहा गांव अब तक पक्की सड़क से नहीं जुड़ा सका. गुलजार बिगहा गांव तिलकपूरा से रामपुर कैथी जाने वाली पक्की सड़क से लगभग 500 मीटर की दूरी पर है. यहां अब्दुल शाह का मजार भी है. मजार पर चादरपोशी […]

विज्ञापन

पक्की सड़क से नहीं जुड़ सका गुलजार बिगहा हसपुरा (औरंगाबाद) प्रखंड की सोनहथू पंचायत के गुलजार बिगहा गांव अब तक पक्की सड़क से नहीं जुड़ा सका. गुलजार बिगहा गांव तिलकपूरा से रामपुर कैथी जाने वाली पक्की सड़क से लगभग 500 मीटर की दूरी पर है. यहां अब्दुल शाह का मजार भी है. मजार पर चादरपोशी करने के लिए लोग पगडंडी से ही आते-जाते हैं. बरसात के दिनों में गांव से निकलना मुश्किल हो जाता है. सबसे अधिक परेशानी बीमारी की हालत में महिलाओं व पढ़ने के लिए आने जाने में लड़कियों को होती है. ग्रामीणों ने बताया कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों को गांव की ओर कई बार ध्यान आकृष्ट कराया गया, पर किसी ने सुध नहीं ली. जबकि सरकार भी एक छोटे से कसबे को पक्की सड़क से जोड़ने की बात करती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन