''घर की बेटी हूं, मजबूती के साथ विधानसभा में उठाऊंगी आवाज''

Published at :06 Oct 2015 8:31 AM (IST)
विज्ञापन
''घर की बेटी हूं, मजबूती के साथ विधानसभा में उठाऊंगी आवाज''

औरंगाबाद (ग्रामीण) : ओबरा विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रही डाॅ नीलम कुमारी ने अपने क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर चुनाव प्रचार किया. तेजपुरा, तरारी, पिलछी, करमाही, संसा, बलमा, रूपचंद बिगहा, बाबू अमौना आदि गांवों में चुनाव प्रचार के दौरान नीलम को सुनने व देखने के लिए सैकड़ों […]

विज्ञापन
औरंगाबाद (ग्रामीण) : ओबरा विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रही डाॅ नीलम कुमारी ने अपने क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर चुनाव प्रचार किया. तेजपुरा, तरारी, पिलछी, करमाही, संसा, बलमा, रूपचंद बिगहा, बाबू अमौना आदि गांवों में चुनाव प्रचार के दौरान नीलम को सुनने व देखने के लिए सैकड़ों की भीड़ जमा हो गयी. हर कोई अपने इस प्रत्याशी से बात करना चाहता था. मतदाताओं के साथ प्रत्याशी जोश-खरोश के साथ मिले.
डाॅ नीलम ने कहा कि नीलम आपकी बेटी है, अपनी बेटी को आशीर्वाद दीजिए कि विधानसभा में पहुंच कर क्षेत्र की आवाज को बुलंद कर सकूं. विधानसभा में ईमानदार व सशक्त नेतृत्व की जरूरत है.
बरगलाने वाले नेताओं से दूर रहना होगा. आपके घर का और इज्जत का सवाल है. कई लोगों को मौका दिया है, लेकिन इसके बदले में मिला क्या? क्षेत्र की समस्या जस की तस है. उसे बदलना होगा और इसके लिए आपको तैयार होना होगा. बस चुनाव नजदीक है फैसला भी आपके हाथों में है. प्रत्याशी नीलम ने बताया कि मतदाताओं ने भरोसा दिलाया कि वे उनके साथ हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन