बच्चे कंप्यूटर की पढ़ाई से वंचित

Published at :02 Oct 2015 8:37 AM (IST)
विज्ञापन
बच्चे कंप्यूटर की पढ़ाई से वंचित

ओबरा (औरंगाबाद) : प्रखंड मुख्यालय स्थित राजकीयकृत उच्च विद्यालय में कंप्यूटर की पढ़ाई नहीं होती है. तत्कालीन सांसद महाबली सिंह ने बच्चों की पढ़ाई के लिए स्कूल में कंप्यूटर की व्यवस्था करायी थी. कुछ दिनों बाद ही चाेरों ने कमरे का ताला तोड़ कर कंप्यूटर की चोरी कर ली थी. उस समय से कंप्यूटर की […]

विज्ञापन
ओबरा (औरंगाबाद) : प्रखंड मुख्यालय स्थित राजकीयकृत उच्च विद्यालय में कंप्यूटर की पढ़ाई नहीं होती है. तत्कालीन सांसद महाबली सिंह ने बच्चों की पढ़ाई के लिए स्कूल में कंप्यूटर की व्यवस्था करायी थी. कुछ दिनों बाद ही चाेरों ने कमरे का ताला तोड़ कर कंप्यूटर की चोरी कर ली थी.
उस समय से कंप्यूटर की पढ़ाई नहीं हो रही है. कंप्यूटर चोरी की प्राथमिकी प्रधानाध्यापक दिनेश्वर प्रसाद सिंह द्वारा थाने में करायी गयी थी. छात्र विवेक कुमार व रंजीत कुमार ने बताया कि विद्यालय में कंप्यूटर की पढ़ाई नहीं होती है. कंप्यूटर की पढ़ाई के लिए विद्यालय प्रशासन व शिक्षा विभाग द्वारा कोई पहल नहीं की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन