‘एनडीए प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित’

Published at :08 Jul 2015 9:41 AM (IST)
विज्ञापन
‘एनडीए प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित’

औरंगाबाद (नगर): जिला मुख्यालय में बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर सदर प्रखंड कार्यालय में मतदान केंद्र बनाया गया था. इस मतदान केंद्र पर सांसद सुशील कुमार सिंह, भाजपा विधायक रामाधार सिंह, नगर पर्षद के मुख्य पार्षद श्वेता गुप्ता, उप मुख्य पार्षद उर्मिला सिंह, जिला पार्षद अजय पासवान, मंजरी सिंह, प्रमुख ज्ञांति सिंह, उप प्रमुख […]

विज्ञापन

औरंगाबाद (नगर): जिला मुख्यालय में बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर सदर प्रखंड कार्यालय में मतदान केंद्र बनाया गया था. इस मतदान केंद्र पर सांसद सुशील कुमार सिंह, भाजपा विधायक रामाधार सिंह, नगर पर्षद के मुख्य पार्षद श्वेता गुप्ता, उप मुख्य पार्षद उर्मिला सिंह, जिला पार्षद अजय पासवान, मंजरी सिंह, प्रमुख ज्ञांति सिंह, उप प्रमुख बादशाह यादव सहित 287 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया.

हालांकि, बिहार विधानसभा के सभापति अवधेश नारायण सिंह का भी नाम इसी मतदान केंद्र पर था, लेकिन किसी कारणवश वह नहीं आ सके, जिसके कारण शत-प्रतिशत मतदान नहीं हो सका. इस मतदान केंद्र पर कुल 289 मतदाता थे. मतदान करने के बाद भाजपा सांसद सुशील कुमार सिंह ने कहा कि एनडीए प्रत्याशी राजन सिंह की जीत सुनिश्चित है.

उनके पक्ष में पूरे जिले के जनप्रतिनिधियों ने मताधिकार का प्रयोग किया है. यही नहीं बिहार की सभी सीटों पर एनडीए की जीत सुनिश्चित है. अभी तक जनप्रतिनिधियों के साथ बिहार सरकार ने सिर्फ धोखा किया है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनप्रतिनिधियों को अधिकार से वंचित किया है. पंचायत प्रतिनिधियों को एनडीए की सरकार ही अधिकार देगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन