विधान परिषद चुनाव के लिए 11 मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त, भयमुक्त होकर करें वोटिंग

औरंगाबाद कार्यालय: सात जुलाई को बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किये हैं. इससे संबंधित जानकारी अपर समाहर्ता सुरेश प्रसाद साह, एसपी बाबू राम, उप निर्वाची पदाधिकारी ब्रजकिशोर सिंह, जिलाधिकारी के गोपनीय प्रभारी पदाधिकारी मुकेश कुमार मुकुल ने संयुक्त रूप से देते हुए बताया कि स्वच्छ, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण […]
इसके लिए 14 जोन व छह सुपर जोन में जिले को बांटा गया है. निर्वाचन आयोग से प्राप्त दिशा निर्देश के आलोक में 11 मतदान केंद्र बनाये गये हैं. इसमें संवेदनशील व अति संवेदनशील मतदान केंद्रों को चिह्न्ति किया गया है और उसी के अनुसार केंद्रीय पुलिस बल, बीएमपी, डीएपी, वीडियोग्राफर की व्यवस्था की गयी है. उनके द्वारा यह भी बताया गया कि सभी 11 मतदान केंद्र प्रखंड मुख्यालयों में होंगे. मतदान केंद्रों को बैरिकेडिंग किया गया है. मतदान केंद्र के भीतर किसी भी आपत्तिजनक सामान लेकर जाने पर प्रतिबंध है.
खासकर मोबाइल फोन लेकर जाने पर रोक लगायी गयी है. महिलाओं की जांच के लिए महिला पुलिस बल की तैनाती मतदान केंद्र पर की गयी है. मतदान में होने वाली गड़बड़ियों की जानकारी के लिए नियंत्रण कक्ष में टोल फ्री नंबर की व्यवस्था की गयी है. 18003456342 पर कॉल कर कोई भी जानकारी दे सकते हैं. इनके अतिरिक्त दूरभाष संख्या 06186-223170 पर भी किसी भी प्रकार की जानकारी दे सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










