कुटुंबा में सांसद प्रतिनिधि का जनता दरबार 28 को

Published at :26 Jun 2015 9:59 AM (IST)
विज्ञापन
कुटुंबा में सांसद प्रतिनिधि का जनता दरबार 28 को

औरंगाबाद (ग्रामीण): 28 जून को कुटुंबा प्रखंड अंतर्गत मटपा पंचायत के पक्का बांध गांव में प्याऊ का उद्घाटन सांसद सुशील कुमार सिंह के प्रतिनिधि अश्विनी कुमार सिंह करेंगे. उसी दिन मटपा पैक्स अध्यक्ष अक्षय कुमार सिंह के सरईबार स्थित घर के समीप जनता दरबार लगा कर ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनेंगे. यह जानकारी सांसद के […]

विज्ञापन
औरंगाबाद (ग्रामीण): 28 जून को कुटुंबा प्रखंड अंतर्गत मटपा पंचायत के पक्का बांध गांव में प्याऊ का उद्घाटन सांसद सुशील कुमार सिंह के प्रतिनिधि अश्विनी कुमार सिंह करेंगे. उसी दिन मटपा पैक्स अध्यक्ष अक्षय कुमार सिंह के सरईबार स्थित घर के समीप जनता दरबार लगा कर ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनेंगे.

यह जानकारी सांसद के कार्यालय प्रतिनिधि मृत्युंजय कुमार सिंह ने गुरुवार को दी है. मृत्युंजय ने कहा कि जनता दरबार में वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, इंदिरा आवास, सड़क समस्या, सिंचाई व्यवस्था, स्वास्थ्य व शिक्षा से संबंधित आवेदन ग्रामीणों से ली जायेगी.

जनता दरबार में बीडीओ, सीओ के अलावे सभी विभाग के पदाधिकारी के कर्मचारी उपस्थित रहेंगे. कार्यालय प्रतिनिधि ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में जनता दरबार के माध्यम से आमलोगों की समस्या को सुनना और निदान करना बेहद आवश्यक है. आज सूबे में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है. जंगलराज दो की शुरुआत हो चुकी है. आम अवाम त्रस्त है. ऐसे में जनता दरबार उनके लिए संजीवनी साबित हो सकता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन