सीतयोग के स्पॉट एडमिशन में उमड़े विद्यार्थी

Published at :26 Jun 2015 9:58 AM (IST)
विज्ञापन
सीतयोग के स्पॉट एडमिशन में उमड़े विद्यार्थी

औरंगाबाद (ग्रामीण): सीतयोग इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, औरंगाबाद द्वारा कैमूर जिले के भभुआ स्थित कोहिनूर होटल में स्पॉट एडमिशन का आयोजन किया गया. गुरुवार को इस कार्यक्रम का उद्घाटन संस्थान के सचिव राजेश कुमार सिंह ने किया. सचिव ने कहा कि सीतयोग इंजीनियरिंग कॉलेज आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय पटना से संबद्धता प्राप्त है, तथा एआइसीटीइ से अनुमोदित […]

विज्ञापन

औरंगाबाद (ग्रामीण): सीतयोग इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, औरंगाबाद द्वारा कैमूर जिले के भभुआ स्थित कोहिनूर होटल में स्पॉट एडमिशन का आयोजन किया गया. गुरुवार को इस कार्यक्रम का उद्घाटन संस्थान के सचिव राजेश कुमार सिंह ने किया. सचिव ने कहा कि सीतयोग इंजीनियरिंग कॉलेज आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय पटना से संबद्धता प्राप्त है, तथा एआइसीटीइ से अनुमोदित है. विगत चार वर्ष पहले प्रारंभ किये गये इस संस्थान की प्रतिष्ठता इतनी है कि यहां के विद्यार्थी लगातार विश्वविद्यालय में टॉपर रहे हैं. यहां बीटेक के साथ पॉलिटेक्निक, बीबीए, बीसीए की पढ़ाई होती है.

यहां गेट की तैयारी, आइआइटी मुंबई से डायरेक्ट क्लासेस रिमोट सेंटर, रिसर्च एंड डेवलपमेंट डिपार्टमेंट, साइंस क्लब आदि की व्यवस्था है ताकि गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई हो पाये, तथा दुनिया की दौड़ में यहां के छात्र दौड़ सके. यहां के छात्रों का प्लेसमेंट 95 प्रतिशत तक रहा है,जो अपने-आप में बिहार में एक मिसाल है.

स्पॉट एडमिशन के दौरान नामांकन के लिये छात्रों की भीड़ उमड़ पड़ी. संस्थान के कर्मचारियों ने विद्यार्थियों को गंभीरता से जानकारी दी. इस मौके पर एसआइ के नामांकन प्रभारी स्नेहा सिंह ने कहा कि स्पॉट एडमिशन में एडमिशन फी में छूट के साथ-साथ एससी, एसटी छात्रों के लिये फ्री एडमिशन व बैंक से लोन दिलाने की व्यवस्था भी संस्थान द्वारा करायी जाती है. अगला स्पॉट एडमिशन 27 जून को मोहनिया बिहार होटल में होगा. कार्यक्रम में प्रो अरविंद कुमार राय, अविनाश कुमार, राजनारायण ओझा, उपेंद्र कुमार व शशि कुमार आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन