एमयू कैंपस में नये सत्र से हॉस्टलों में नये नियम, भ्रष्टाचार में डूबे डीसीओ हैं दोषी

औरंगाबाद कार्यालय: मंगलवार को भाजपा सांसद सुशील कुमार सिंह के सिंह कोठी आवास पर पैक्स अध्यक्ष अपनी समस्या लेकर पहुंचे और सांसद के समक्ष अपनी बातों को रखते हुए कहा कि पैक्स का बकाया पैसा सहकारिता विभाग नहीं दे रही है. इससे किसानों को धान का पैसा नहीं मिल रहा है और किसान पैक्स अध्यक्षों […]
पैक्स अध्यक्षों की बात सुनने के बाद सांसद ने कहा कि मामला किसानों का है, लेकिन परेशान दोनों हैं और इसमें जिला सहकारिता पदाधिकारी (डीसीओ) पूरी तरह दोषी हैं. भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं. इनके द्वारा धान खरीद की गलत रिपोर्ट सरकार को भेजी गयी, जिसका खामियाजा किसान व पैक्स अध्यक्ष भुगत रहे हैं.
इसके बाद फिर दूसरी रिपोर्ट बनी, उसमें एक लाख 34 हजार एमटी धान खरीद बतायी गयी. यही रिपोर्ट जिला पदाधिकारी के माध्यम से सरकार को भेजी गयी. रिपोर्ट में कई स्थानों पर कटिंग की गयी है. रिपोर्ट में एक और खामी है कि जिस गोदाम की क्षमता 200 एमटी की है, उसको पांच सौ एमटी की क्षमता दिखायी गयी है और जहां गोदाम है ही नहीं, वहां गोदाम होने का रिपोर्ट है. इससे पूरी तरह भ्रष्टाचार की बू नजर आती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










