जमीन विवाद में मारपीट, 11 घायल

औरंगाबाद (नगर): रविवार को जिले में अलग-अलग जगहों पर भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में तीन महिला सहित 11 लोग घायल हो गये. सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल चल रहा है. पहली घटना बारुण थाना क्षेत्र के कोचाड़ टोले केशवपुर गांव में हुई. इसमें दादा जनेश्वर प्रजापति व पोता गोपाल प्रजापति घायल हो […]
घटना का कारण भूमि विवाद बताया जाता है. जनेश्वर प्रजापति ने बताया कि गांव के ही रामाधार प्रजापति सहित अन्य लोगों ने लाठी-डंडे से भूमि विवाद को लेकर मारपीट की है. दूसरी घटना रिसीयप थाना क्षेत्र के बड़का गांव की है. इस घटना में अधिवक्ता राजेंद्र सिंह, मालती देवी व रिंकू कुमारी घायल हो गये. तीनों का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है. तीसरी घटना नगर थाना क्षेत्र के अली नगर मुहल्ले की है. इस घटना में मोहम्मद शाहीद हसन व मोहम्मद नसीम अख्तर जख्मी हो गये. चौथी घटना नवीनगर थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव की है. इस घटना में रामचंद्र यादव, पप्पू यादव व छोटू यादव जख्मी हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










