छात्र ने ईमानदारी की मिसाल पेश की, बैंक को लौटाये 40,000

Published at :19 Jun 2015 9:54 AM (IST)
विज्ञापन
छात्र ने ईमानदारी की मिसाल पेश की, बैंक को लौटाये 40,000

औरंगाबाद (कोर्ट). बढ़ती लालची प्रवृत्ति व स्वार्थी होती दुनिया में आज भी कहीं न कहीं ईमानदारी कायम है. गुरुवार को एक ऐसा ही ईमानदारी का नमूना देखने को मिला. शहर के सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज के एक छात्र ने यह ईमानदारी का मिसाल पेश किया है. दरअसल सिन्हा कॉलेज के मास कम्यूनिकेशन के छात्र अमित कुमार […]

विज्ञापन

औरंगाबाद (कोर्ट). बढ़ती लालची प्रवृत्ति व स्वार्थी होती दुनिया में आज भी कहीं न कहीं ईमानदारी कायम है. गुरुवार को एक ऐसा ही ईमानदारी का नमूना देखने को मिला. शहर के सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज के एक छात्र ने यह ईमानदारी का मिसाल पेश किया है. दरअसल सिन्हा कॉलेज के मास कम्यूनिकेशन के छात्र अमित कुमार को उसके पिता गजेंद्र प्रसाद सिंह (मदनपुर के पहरपुरा के रहनेवाले) ने पैसे की निक ासी के लिए 15 हजार रुपये का चेक दिया.

छात्र अमित चेक लेकर रमेश चौक स्थित एसबीआइ के मेन ब्रांच में पहुंचा. अमित ने काउंटर पर बैठी कैशियर सोनाली को चेक दिया. कैशियर ने अमित को 15 के बजाये 55 हजार रुपये दे दिया. अमित ने भी बैंक में पैसे का मिलान नहीं किया और वहां से सीधा अपने शिक्षक अमित कुमार मिश्र के पास चला गया. अमित के साथ उसका दोस्त चंदन कुमार भी था. जब अमित ने वहां पैसे का मिलान किया, तो पैसा 15 की जगह 55 हजार रुपये थे. यह देख अमित ने बैंक से अधिक मिले 40 हजार रुपये को लेकर वापस बैंक पहुंचा और उसी कैशियर सोनाली को लौटा दिया. इधर, काउंटर से अधिक पैसा दिये जाने के बाद कैशियर व मैनेजर परेशान थे. इसी बीच अमित वहां पहुंचा और अधिक मिले पैसे को लौटा दिया. तब जाकर कैशियर व मैनेजर की जान में जान आयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन