स्वास्थ्य बीमा योजना का लोगों को नहीं मिला रहा लाभ

औरंगाबाद (ग्रामीण). औरंगाबाद जिले में राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ आम लोगों को नहीं मिल पा रहा है. जबकि, कई माह से योजना के रुपये पड़े हैं. सांसद सुशील कुमार सिंह ने इस मामले पर दुख जताया है और जिलाधिकारी नवीनचंद्र झा का इस ओर ध्यान आकृष्ट कराया है. सांसद ने डीएम को लिखे […]
जबकि, इसके लिए रुपये उपलब्ध हैं. आखिर जिले में इस योजना की शुरुआत क्यों नहीं की गयी. भारत सरकार द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में गरीबों को सीधा लाभ पहुंचाने वाली इस महत्वपूर्ण योजना को नहीं शुरू किया जाना वास्तव में खेद जनक है. यदि अस्पतालों की जांच या कोई अन्य औपचारिकता पूरा करना है योजना को प्रारंभ करने के लिए तो इसकी जिम्मेवारी किसकी है. विलंब का कारण क्या है और समीक्षा कैसे होती है. सांसद ने यह भी कहा है कि योजना को शुरू नहीं होने से आम अवाम में आक्रोश है. जो भी कार्रवाई करनी हो शीघ्र करके गरीबों को मिलने वाली लाभ को जनहित में अविलंब प्रारंभ कराया जाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










