सीतयोग के स्पॉट एडमिशन में विद्यार्थियों ने दिखायी उत्सुकता

औरंगाबाद (ग्रामीण): सीतयोग इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी औरंगाबाद द्वारा सासाराम शहर स्थित फूड प्लाजा होटल में स्पॉट एडमिशन का आयोजन किया गया. रविवार को इसका उद्घाटन संस्थान के सचिव राजेश कुमार सिंह ने किया. श्री सिंह ने कहा कि आज तकनीकी शिक्षा के प्रति छात्रों की बढ़ती उत्सुकता को देखकर प्रसन्नता होती है. औरंगाबाद जैसे पिछड़े […]
औरंगाबाद जैसे पिछड़े शहर में इस संस्थान को खोलने का हमारा उद्देश्य यही है कि न्यूनतम वर्ग के मेधावी छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा पाने का सपना पूर्ण हो सके.
स्पॉट एडमिशन में टयूशन फीस, एडमिशन फीस आदि में छूट के साथ एससी, एसटी छात्रों के लिए फ्री एडमिशन के साथ बैंक से लोन दिलाने की सुविधा भी संस्थान द्वारा की जाती है. स्पॉट एडमिशन में विद्यार्थी सैकड़ों की संख्या में पहुंच रहे हैं और अपने भविष्य की दशा व दिशा तय करने के लिए उत्सुक नजर आ रहे हैं. कॉलेज प्रबंधन अपने विद्यार्थियों को हर संभव प्रदान करेगी. इस मौके पर प्रो अरविंद कुमार, कुंदन कुमार, उपेंद्र कुमार सहित संस्थान से जुड़े शिक्षक उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










