अपराध रोकने के लिए हमेशा रहें मुस्तैद : एसपी

Published at :15 Jun 2015 8:48 AM (IST)
विज्ञापन
अपराध रोकने के लिए हमेशा रहें मुस्तैद : एसपी

औरंगाबाद (कोर्ट): अपराधियों पर लगाम कसने के लिए रविवार को पुलिस अधीक्षक बाबू राम ने मुफस्सिल थाने में चौकीदारों के साथ बैठक की. इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने गांववार अपराधियों की सक्रियता व गतिविधियों के बारे में चौकीदारों से जानकारी ली. पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आपके गांव का कौन अपराधी किस कांड में शामिल […]

विज्ञापन
औरंगाबाद (कोर्ट): अपराधियों पर लगाम कसने के लिए रविवार को पुलिस अधीक्षक बाबू राम ने मुफस्सिल थाने में चौकीदारों के साथ बैठक की. इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने गांववार अपराधियों की सक्रियता व गतिविधियों के बारे में चौकीदारों से जानकारी ली.

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आपके गांव का कौन अपराधी किस कांड में शामिल था, आज उस अपराधी की गतिविधि क्या है. इसकी जानकारी रखना चौकीदारों का कर्तव्य बनता है. जिस चौकीदार को यह जानकारी नहीं है, वह स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले लें, तो फायदा में रहेंगे अन्यथा बरखाश्त होने पर न तो पैसे मिलेगा और न ही सेवानिवृत्ति का अन्य लाभ.

अपराधी सुधरते नहीं रखें ध्यान
बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने बारी-बारी से सभी गांवों के चौकीदारों से जानकारी ली. पुलिस अधीक्षक ने थाने में दर्ज सभी पुराने व नये कांडों में शामिल अपराधियों की सूची के अनुसार अपराधियों की गतिविधियों के बारे में पूछा. पुलिस अधीक्षक ने चौकीदारों से कहा कि अपराधी किस एरिया में हैं. फिलहाल क्या कर रहे हैं. किन-किन लोगों से उनका संपर्क है. इसकी पूरी जानकारी चौकीदार रखें और थाने को भी यह जानकारी उपलब्ध कराये. सूचना के आधार पर यदि थानेदार कार्रवाई नहीं करते हैं, तो थानेदार दोषी होंगे और उन पर कार्रवाई होगी. पुलिस अधीक्षक ने चौकीदारों से खासकर पुराने शातिर अपराधियों पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि अपराध की दुनिया में एक बार शामिल होने लोगों का सुधरने की संभावना काफी कम होती है. इसलिए गुप्त तरीके से ऐसे अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखें.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन