साइकिल चोरी होने पर गायब रहा डेढ़ माह
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Jun 2015 10:12 AM (IST)
विज्ञापन

औरंगाबाद (कोर्ट). जिला बाल कल्याण समिति की मदद से पिछले डेढ़ माह से भी अधिक दिनों से गायब एक किशोर शनिवार को सकुशल अपने घर पहुंच गया. जम्होर के पौथू गांव का रहने वाला 13 वर्षीय छात्र सोनू कुमार 21 अप्रैल को अपने घर से निकला था, जो पिछले डेढ़ माह से अधिक दिनों से […]
विज्ञापन
औरंगाबाद (कोर्ट). जिला बाल कल्याण समिति की मदद से पिछले डेढ़ माह से भी अधिक दिनों से गायब एक किशोर शनिवार को सकुशल अपने घर पहुंच गया. जम्होर के पौथू गांव का रहने वाला 13 वर्षीय छात्र सोनू कुमार 21 अप्रैल को अपने घर से निकला था, जो पिछले डेढ़ माह से अधिक दिनों से वापस घर नहीं लौटा था.
उसके परिजन परेशान थे और इस मामले में जम्होर थाने में गुमशुदगी से संबंधित प्राथमिकी भी दर्ज करायी गयी थी. इसमें बाल कल्याण समिति की भूमिका सराहनीय रही और इसके मदद से किशोर घर वापस लौट आया. बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने बताया कि किशोर 21 अप्रैल को साइकिल से अनुग्रह नारायण रोड रेलवे स्टेशन गया था.
साइकिल लगा कर वह प्लेटफॉर्म पर चला गया. इस बीच उसकी साइकिल चोरी हो गयी. घर पर डांट सुनने के डर से वह भाग गया. एएन रोड रेलवे स्टेशन से ही उसने ट्रेन पकड़ ली और गया रेलवे स्टेशन पहुंच गया. फिर वहां से दूसरी ट्रेन पकड़ कर नवादा पहुंच गया. नवादा में एक टेनी भगत नामक आदमी मिला, जो इसे कोडरमा ले गया और वहीं रहने को कहने लगा. लेकिन, किशोर वहां से भी भाग निकला और पुन: किसी तरह गया रेलवे स्टेशन पर पहुंच गया. यहां अकेला स्टेशन पर सोता देख रेलवे पुलिस ने उसे पकड़ लिया और पूछताछ के बाद गया चाइल्ड होम भेज दिया. फिर वहां से औरंगाबाद बाल कल्याण समिति से संपर्क किया गया. फिर उसे घरवालों को भी जानकारी दी गयी. इसके बाद किशोर को सकुशल वापस घर लाया गया. शनिवार को किशोर के दादा रामवचन तिवारी समिति कार्यालय पहुंचे और कागजी कार्रवाई पूरा करने के बाद उसे घर ले गये. इस मौके पर बाल कल्याण समिति के सदस्य मदन प्रसाद, नीलम सिंह, सोशल वर्कर रीता कुमारी आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










