आक्रोशितों ने थाने को घेरा

Published at :10 Jun 2015 9:27 AM (IST)
विज्ञापन
आक्रोशितों ने थाने को घेरा

औरंगाबाद (ग्रामीण): नगर थाना क्षेत्र के शाहपुर मुहल्ले के टिकरी मोड़ के पास सोमवार की देर शाम मकसूदन शर्मा नामक व्यवसायी के साथ मारपीट की घटना घटी. इसमें गंभीर रूप से जख्मी व्यवसायी को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. अस्पताल के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद वार्ड में भरती […]

विज्ञापन
औरंगाबाद (ग्रामीण): नगर थाना क्षेत्र के शाहपुर मुहल्ले के टिकरी मोड़ के पास सोमवार की देर शाम मकसूदन शर्मा नामक व्यवसायी के साथ मारपीट की घटना घटी. इसमें गंभीर रूप से जख्मी व्यवसायी को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. अस्पताल के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद वार्ड में भरती कर दिया.

मिली जानकारी के अनुसार, फर्नीचर व्यवसायी मकसूदन शर्मा प्रतिदिन की तरह काम काज कर घर लौट रहे थे. टिकरी मोड़ के समीप पहले से घात लगा कर बैठे एक अपराधी ने अचानक धावा बोल दिया. लोहे के रड से अंधाधुंध वार कर जख्मी कर दिया. हालांकि, उस समय उक्त जगह पर दर्जनों लोग खड़े थे, लेकिन किसी ने भी इस घटना का विरोध नहीं किया.

व्यवसायी की पिटाई करने के बाद अपराधी फरार हो गया. इसके बाद कुछ ही दूरी पर स्थित घर से परिजन व आसपास के लोग दौड़े चले आये और उसे अस्पताल लेकर गये. देखते ही देखते सैकड़ों युवक वहां पहुंच गये और घटना के विरोध में पुलिस के खिलाफ आक्रोश जताया. आक्रोशित युवक नगर थाना पहुंच गये और गेट को जाम कर पुलिस के विरुद्ध नारेबाजी करने लगे. काफी देर तक आक्रोशितों ने थाने को घेरे रखा. इसके बाद नगर थाने की पुलिस ने किसी तरह अपराधी को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया. पता चला है कि मकसूदन शर्मा शराब के नशे में भी थे. व्यवसायी द्वारा इस संबंधी में अभी प्राथमिकी दर्ज नहीं करायी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन