बहू को बचाने गयी महिला को पीटा

Updated at :14 May 2015 9:35 AM
विज्ञापन
बहू को बचाने गयी महिला  को पीटा

औरंगाबाद (ग्रामीण). सिमरा थाना क्षेत्र के सिमरा बाजार में मंगलवार की देर शाम एक वृद्ध महिला की बेरहमी से पिटाई की गयी. जख्मी हालत में महिला सैरून खातून को पति मो.गफूर व अन्य परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में लाया. चिकित्सकों ने महिला की स्थिति खतरे से बाहर बतायी है. उसे काफी चोट […]

विज्ञापन
औरंगाबाद (ग्रामीण). सिमरा थाना क्षेत्र के सिमरा बाजार में मंगलवार की देर शाम एक वृद्ध महिला की बेरहमी से पिटाई की गयी. जख्मी हालत में महिला सैरून खातून को पति मो.गफूर व अन्य परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में लाया. चिकित्सकों ने महिला की स्थिति खतरे से बाहर बतायी है. उसे काफी चोट लगी है.

सूचना पाकर पहुंची नगर थाने की पुलिस ने महिला का फर्द बयान लिया, जिसमें उसने मो.अनूप व मो. साहेब पर मारपीट का आरोप लगाया.

महिला ने बताया कि दोनों लोग उसकी बहू के साथ मारपीट कर रहे थे. जब बहू को बचाने गयी, तो दोनों ने उसे भी पीट दिया. सिमरा थाना की पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन