चिरैली में सड़क निर्माण कराने की घोषणा

Updated at :13 May 2015 10:17 AM
विज्ञापन
चिरैली में सड़क निर्माण कराने की घोषणा

औरंगाबाद (कोर्ट). रफीगंज विधानसभा क्षेत्र के चिरैला गांव में भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य प्रमोद कुमार सिंह के निजी पैसे से सड़क बनायी जायेगी. इसकी घोषणा भाजपा नेता ने मंगलवार को जनसंपर्क अभियान के दौरान चिरैला गांव में की. इस गांव में एक चापाकल भी लगाने की घोषणा की है. भाजपा नेता ने जनसंपर्क […]

विज्ञापन

औरंगाबाद (कोर्ट). रफीगंज विधानसभा क्षेत्र के चिरैला गांव में भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य प्रमोद कुमार सिंह के निजी पैसे से सड़क बनायी जायेगी. इसकी घोषणा भाजपा नेता ने मंगलवार को जनसंपर्क अभियान के दौरान चिरैला गांव में की. इस गांव में एक चापाकल भी लगाने की घोषणा की है.

भाजपा नेता ने जनसंपर्क अभियान की शुरुआत पीरवां पंचायत के सोनारचक गांव से की. इसके बाद महुआइन समेत अन्य गांवों में संपर्क साधा और लोगों की समस्याएं सुनीं. इस दौरान महिलाओं ने आंगनबाड़ी केंद्र व सामुदायिक भवन नहीं होने के कारण काफी असुविधा होने की बात बतायी.

इसपर भाजपा ने कहा कि राज्य सरकार महादलितों व अपिपिछड़ों का हितचिंतक कहती है, लेकिन उनके लिए कुछ नहीं करती. उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा को भारी बहुमत से जीत दिलायें, हर समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया जायेगा. इसके बाद अरथुआ पंचायत के हुड़राही गांव में जनसंपर्क अभियान के दौरान पहुंचे. यहां उन्होंने चापाकल मरम्मती व पोखरा उड़ाही कराने पर विचार करने को कहा. इस मौके पर अलखदेव यादव, बलेश्वर यादव, मुन्ना सिंह, विनोद दास, राजदेव पासवान, महावीर सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन