कोचिंग संचालक का शव मिला
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :12 May 2015 6:34 AM
विज्ञापन

बरौली (गोपालगंज) : नौतन बाजार में स्थित ब्राइट कोचिंग सेंटर के संचालक राकेश सिंह का शव उसके कमरे से रस्सी में टंगा हुआ बरामद किया गया है. पिता और परिजनों ने हत्या की आशंका जतायी है. घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क पर आगजनी कर बरौली-मांझी पथ को जाम कर दिया. आक्रोशित लोग घटनास्थल पर […]
विज्ञापन
बरौली (गोपालगंज) : नौतन बाजार में स्थित ब्राइट कोचिंग सेंटर के संचालक राकेश सिंह का शव उसके कमरे से रस्सी में टंगा हुआ बरामद किया गया है. पिता और परिजनों ने हत्या की आशंका जतायी है.
घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क पर आगजनी कर बरौली-मांझी पथ को जाम कर दिया. आक्रोशित लोग घटनास्थल पर एसपी को बुलाने की मांग कर रहे थे. स्थिति विस्फोटक होता देख बरौली के थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार तथा सिधवलिया पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले को संभाला. पुलिस ने शव के पास से एक सुसाइड नोट बरामद किया है. उधर, परिजनों ने हत्या का मामला दर्ज कराया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










