महिलाओं को रोजगार संबंधी प्रशिक्षण देने का निर्णय

औरंगाबाद (नगर). समृद्ध जन कल्याण सोसाइटी के सदस्यों ने शनिवार को शहर स्थित कार्यालय में एक बैठक की. बैठक की अध्यक्षता सागर सिंह ने की. इस दौरान सदस्यों ने संस्था के माध्यम से प्रत्येक गांव में महिलाओं व युवतियों के बीच रोजगार से जोड़ने के लिए मेहंदी, ब्यूटीशियन, सिलाई-कटाई, कंप्यूटर, पेंटिंग, संगीत, अगरबत्ती आदि का […]
इस दौरान सदस्यों ने संस्था के माध्यम से प्रत्येक गांव में महिलाओं व युवतियों के बीच रोजगार से जोड़ने के लिए मेहंदी, ब्यूटीशियन, सिलाई-कटाई, कंप्यूटर, पेंटिंग, संगीत, अगरबत्ती आदि का प्रशिक्षण कराने का निर्णय लिया. सदस्यों ने कहा कि इसके माध्यम से लोग रोजगार से जुड़ेंगे और अपना आर्थिक स्थिति मजबूत करेंगी.
संस्था के माध्यम से गरीब बच्चों के बीच भी हर संभव मदद करने का प्रयास किया जायेगा. संस्था के सचिव सचिन कुमार ने बताया कि लोग इस तरह के आयोजन से अपनी छिपी प्रतिभा को निखारने का प्रयास करेंगे. उन्होंने कहा कि विभिन्न जगहों पर कैंप लगाकर लोगों को इसके बारे में जानकारी दिया जायेगा. को-ऑर्डिनेटर सौरभ कुमार ने बताया कि संस्था द्वारा 11 मई को सदर प्रखंड के कुशी गांव में प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन किया जायेगा, जो एक माह तक चलेगा. प्रशिक्षण समाप्ति के बाद उन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा. बैठक में अमृता कुमारी, प्रियम सिन्हा, पूजा सिन्हा, अनिकेत, पूनम, बिंदी आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










